Vivo और Oppo को धूल चटाने आ रहा है Realme 11 5G, बेहतरीन कैमरा क्वालिटी के साथ मात्र इतनी होगी कीमत
Realme: रियलमी 11 सीरीज़ से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आई है। इस सीरीज़ के दो मोबाइल फोन इंडियन सर्टिफिकेशन्स साइट
बीआईएस पर लिस्ट हुए हैं जिनका नाम Realme 11 5G और Realme 11 Pro 5G बताया गया है।
टिपस्टर मुकुल शर्मा ने ट्वीट के जरिये यह जानकारी शेयर की है जिसमें ब्यूरो ऑफ इंडियन
स्टैंडर्ड पर लिस्ट हुए नए रियलमी मोबाइल्स का लीक शेयर किया गया है।
डिया में जल्द लांच होंगे Realme के दो धाकड़ स्मार्टफोन
Realme 11 5G और Realme 11 Pro 5G फोन बीआईएस पर सर्टिफाइड हुए हैं और इससे
पहले Realme 11 Pro+ 5G फोन भी इस सर्टिफिकेशन साइट पर शिरकत कर चुका है।
रियलमी 11 5जी फोन जहां RMX3761 मॉडल नंबर के साथ सामने आया है
वहीं Realme 11 प्रो 5जी RMX3771 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ है। कंपनी ने हालांकि अभी तक अपनी नई सीरीज़ को लेकर कोई
ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है लेकिन उम्मीद है कि Realme 11 series जल्द इंडिया में लॉन्च होगी।
Realme 11 Pro+ 5G से जुड़े लीक्स पर गौर करें तो इस फोन की स्क्रीन भी प्रो मॉडल जैसी ही हो सकती है।
इसमें भी 2412 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.7 इंच एमोलेड डिस्प्ले दी जा सकती है
जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलेगा। यह मोबाइल 4 मैमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च हो सकता है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है जिसमें 200MP प्राइमरी सेंसर के साथ 8MP व 2MP के दो लेंस
शामिल हो सकता है। फोन के फ्रंट पैनल पर 16MP सेल्फी सेंसर दिया जा सकता है।
इसी तरह पावर बैकअप के लिए इसमें भी 5,000mAh बैटरी मिल सकती है।
सामने आए लीक्स व सर्टिफिकेशन्स के अनुसार Realme 11 5G में 2412 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.7 इंच की लार्ज डिस्प्ले दी
जा सकती है जो एमोलेड पैनल पर बनी होगी तथा 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी।
चर्चा है कि यह फोन चार मैमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च होगा तथा बेस मॉडल में 6जीबी रैम दी जाएगी।
फोटोग्राफी के लिए Realme 11 प्रो 5G में 100MP का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर दिया जा सकता है
तथा सेल्फी के लिए 16MP फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है।
इसी तरह पावर बैकअप के लिए इस रियलमी मोबाइल में 5,000mAh बैटरी दी जा सकती है।
