Viral News:1 जनवरी से बंद हो जाएंगे 2000 के नोट, 1000 की नोट लेगा जगह! क्या सच है ये खबर

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Viral News:1 जनवरी से बंद हो जाएंगे 2000 के नोट, 1000 की नोट लेगा जगह! क्या सच है ये खबर

Viral News: साल 2023 आने में अब से कुछ ही दिन बाकी हैं.

नए साल के आने के साथ ही देश में कई नियम भी बदल जाएंगे जो लोगों के जीवन में सीधा असर डालेंगे.

- Advertisement -
- Advertisement -

1 जनवरी, 2023 से बदलने वाले नियमों में बैंक लॉकर, क्रेडिट कार्ड, गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन, एम्स में रजिस्ट्रेशन,

मोबाइन फोन के IMEI से जुड़े कई नियम हैं. इन सबके बीच सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चाएं हो रही हैं

कि 1 जनवरी, 2023 से 1000 रुपये का नया नोट आ जाएगा

और इसी दिन से 2000 रुपये का पुराना नोट भी बंद हो जाएगा.

क्या दावा किया जा रहा?

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है, 1 जनवरी, 2023 से 1000 रुपये का नया नोट आ जाएगा

और 2000 रुपये का नोट बैंकों में वापस लौट जाएंगे. हालांकि सरकार ने 1000 रुपये के नए नोट जारी करने और

2000 रुपये के नोट को वापस लेने से जुड़ा कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है.

PIB Fact Check ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो का सच जानने के लिए जांच-पड़ताल की.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियों में दावा किया जा रहा कि 1 जनवरी से 1 हजार का नया नोट आने वाले हैं

और 2 हजार के नोट बैंकों में वापस लौट जाएंगे। #PIBFactCheck

PIB Fact Check ने अपनी जांच में पाया, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे

वीडियो में किया जाने वाला दावा पूरी तरह से गलत है. इसका सीधा मतलब ये हुआ कि 1 जनवरी, 2023 से न तो

1000 रुपये के नए नोट आ रहे हैं और न ही 2000 रुपये के नोट बैंकों में वापस लौटाए जा रहे हैं.

2000 रुपये का नोट पहले की तरह ही चलता रहेगा. PIB Fact Check ने लोगों से अपील की है, इस तरह के भ्रामक

मैसेज को किसी भी व्यक्ति के साथ शेयर न करें और न ही सोशल मीडिया पर किसी ग्रुप में फॉरवर्ड करें.

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related