VIP Number के लिए जबरदस्त क्रेज, साढ़े चार लाख में बिका यह नंबर; बोली लगाने वाले भी हैरान
vip number: कुछ लोगों पर गाड़ी और इसके वीआईपी नंबर (VIP Number) की दीवानगी
सिर चढ़कर बोलती है. यही कारण है कि लोगा वीआईपी नंबर के लिए लगने वाली बोली में
लाखों रुपये खर्च करके गाड़ी का नंबर अपनी पसंद से हासिल करते हैं.
हरियाणा के कैथल में हाल ही में इसी तरह का मामला सामने आया.
यहां के एसडीएम ऑफिस में वीआईपी नंबर लेने के लिए लोगों में जबरदस्त क्रेज दिखाई दिया.
नई शुरू हुई सीरीज के 33 नंबरों को बोली के लिए रखा गया था.
इनमें से कई नंबर का ब्रेस प्राइज 50 हजार तो कुछ का 20 हजार रुपये रखा था.
इस बोली में HR 08F की सीरिज में सबसे महंगी बोली 7777 नंबर पर लगी.
इसके लिए संदीप मौदगिल ने चार लाख 50 हजार रुपये की बोली लगाकर सबको चौंका दिया.
इस नंबर का बेस प्राइज 50 हजार रुपये था. यह नंबर उन्होंने अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी के लिए खरीदा है.
इसी तरह 8888 नंबर एक लाख 5 हजार रुपये में गया. 1111 नंबर 95 हजार में,
1000 नंबर 80 हजार में, 9999 नंबर 60 हजार में बिका.
इन सभी नंबरों के लिए बेस प्राइज 50 हजार रुपये रखा गया था.
इसी तरह 20000 के बेस प्राइज पर 1100 नंबर 36 हजार छूटा
0405 नंबर के लिए भी 20 हजार रुपये मिले, 3535 भी 20 हजार में,
3800 बीस हजार में छूटा. 50 हजार के बेस प्राइज में 2222 पचास हजार में,
5555 भी 50 हजार में, 2000 पचास हजार में, 8000 पचास हजार में,
3000 पचास हजार में, 0777 भी पचास हजार में, 0888 भी पचास हजार रुपये में बोली पर
छूटा. यहां लगी बोली में 33 नंबरों के लिए लोगों ने 16 लाख 36 हजार की बोली लगाई.
