Vehicle insurance: क्या आप भी वाहन इंश्योरेंस लेने का बना रहे हैं प्लान? इन बातों का जरुर रखें ध्यान,क्लेम की नहीं रहेगी टेंशन

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Vehicle insurance: क्या आप भी वाहन इंश्योरेंस लेने का बना रहे हैं प्लान? इन बातों का जरुर रखें ध्यान,क्लेम की नहीं रहेगी टेंशन

vehicle insurance: सही वाहन इंश्योरेंस खरीदना सभी के लिए एक पेचीदा विषय है। इसमें आपको प्रीमियम के साथ कवरेज, गैरेज नेटवर्क और अन्य बातों का ध्यान रखना होता है।

आज हम इस आर्टिकल में वाहन इंश्योरेंस खरीदने के टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद आप एक अच्छा कार इंश्योरेंस आसानी से खरीद सकते हैं।

- Advertisement -
- Advertisement -

कवरेज

कोई भी वाहन इंश्योरेंस लेते समय हमेशा आपको कवरेज का ध्यान रखना चाहिए।

यह भी पढ़ें :Car Insurance:  फर्स्टऔर थर्ड पार्टी कार बीमा के बीच क्या है अंतर ? जानिए पूरी बिमा डिटेल्स

आपको अपनी जरूरत के अनुसार ही कवरेज लेना चाहिए। कंप्रिहेंसिव कवरेज लेना सही रहता है।

इसमें आपको कार डैमेज के अलावा चोरी और प्राकृतिक आपदा के कारण होने वाले नुकसान की भी कवरेज मिलती है।

आईडीवी

आई़डीवी वह राशि होती है, जिस पर इंश्योरेंस कंपनी आपको क्लेम देती है।

वाहन इंश्योरेंस चुनते समय आपको हमेशा अधिकतम आईडीवी राशि वाले इंश्योरेंस को ही चुनना चाहिए।

इससे आपको अधिकतम क्लेम मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

ऐड-ऑन कवरेज

कुछ इंश्योरेंस कंपनियां आपको जरूरत के मुताबिक ऐड-ऑन कवर उपलब्ध कराती है।

इसमें जीरो डेपकवर, इंजर सुरक्षा, रोड साइड असिस्टेंस और अन्य को शामिल किया जाता है।

ऐड-ऑन कवरेज लेने के लिए आपको अतिरिक्त राशि का भुगतान करना पड़ता है,

लेकिन इसका फायदा यह है कि आपको जरूरत के समय सभी चीजों पर कवरेज मिल जाता है।

नो-क्लेम बोनस

इंश्योरेंस में नो-क्लेम बोनस का फायदा लेना काफी जरूरी होता है।

आपको इंश्योरेंस लेते समय नो-क्लेम बोनस के फायदे को भी समझ लेना चाहिए।

यह भी पढ़ें :Insurance : EPFO खाताधारक का फ्री में होता है सात लाख का बीमा,जानें कैसे उठाए यह स्कीम का लाभ

नो-क्लेम बोनस के तहत इंश्योरेंस पर कंपनियां डिस्काउंट ऑफर करती है। ये 50 प्रतिशत हो सकता है।

कंपनी

इंश्योरेंस के लिए हमेशा ऐसी कंपनी का चयन करना चाहिए, जिसकी वित्तीय स्थिति काफी मजबूत हो। इससे आपको क्लेेम के समय काफी मदद मिलती है।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...