Unclaimed money: बैंक ही नहीं LIC के पास भी पड़ा है लावारिस पैसा, कहीं आपका तो नहीं; ऐसे चेक करें

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Unclaimed money: बैंक ही नहीं LIC के पास भी पड़ा है लावारिस पैसा, कहीं आपका तो नहीं; ऐसे चेक करें

unclaimed money: हाल ही में आरबीआई (RBI) के हवाले से खबर आई क‍ि

12 बैंकों के पास 35,000 करोड़ रुपये की लावार‍िस राश‍ि (Unclaimed Amount) पड़ी

- Advertisement -
- Advertisement -

है. इस पैसे के बारे में पता लगाने के ल‍िए आरबीआई (RBI) ने सेंट्रलाइज्‍ड पोर्टल स‍िस्‍टम

शुरू करने का फैसला क‍िया है. इस पोर्टल के माध्‍यम से लावारिस पैसे के

दावेदारों का पता लगाने की कोश‍िश है. सबसे ज्‍यादा ब‍िना दावे वाली

राश‍ि एसबीआई (SBI) के पास है. लेक‍िन आपको बता दें बैंकों के

अलावा एलआईसी (LIC) के पास भी लावार‍िस पैसा पड़ा है.

21,500 करोड़ रुपये का कोई दावेदार नहीं

एलआईसी (LIC) के पास पड़े करीब 21,500 करोड़ रुपये का कोई दावेदार नहीं है.

इस बारे में एलआईसी (LIC) की तरफ से पहले भी जानकारी दी गई थी.

एलआईसी (LIC) के पास पड़े लावार‍िस पैसे के बारे में क‍िसी तरह की खास जानकारी तो नहीं दी

गई लेक‍िन बीमा कंपनी के आईपीओ (IPO) लॉन्‍च होने के समय दस्तावेजों में यह जानकारी दी

गई थी क‍ि बीमा कंपनी के पास सितंबर 2021 तक

21,539 करोड़ रुपये ऐसा है, ज‍िसका कोई दावा नहीं कर रहा.

यदि आप भी यह जानना चाहते हैं क‍ि कहीं लावार‍िस पैसे में आपकी या आपके क‍िसी

पर‍िच‍ित की अनक्‍लेम पॉल‍िसी का पैसा तो नहीं है तो हम आपको चेक करने का प्रोसेस बता रहे हैं.

एलआईसी ने अनक्लेम अमाउंट के बारे में जानकारी करने के ल‍िए खास तरह का टूल दिया

है. इसके जर‍िये आप अनक्लेम अमाउंट का पता लगा सकते हैं.

अनक्लेम अमाउंट पता करने का तरीका

– सबसे पहले आपको एलआईसी (LIC) की वेबसाइट पर जाना होगा.

– यहां आपको कस्टमर सर्विस सेक्शन में जाना होगा.

– यहां आपको ‘Unclaimed Amount of Policyholders’ पर क्लिक करना है.

– इस लिंक पर क्‍ल‍िक करने के बाद पर अलग विंडो खुलेगी, यहां पॉलिसी का नंबर, पॉलिसी

होल्डर का नाम, जन्मतिथि और पैन कार्ड आद‍ि की ड‍िटेल दें.

– अब सब्‍म‍िट पर क्‍ल‍िक करते ही आपको अनक्लेम अमाउंट की डिटेल म‍िल जाएगी.

KYC का पालन कर कर सकते हैं दावा

अनक्लेम अमाउंट को केवाईसी (KYC) नियमों का पालन करके आप दावा कर सकते हैं.

इसके लिए आपको अपनी प्रॉपर केवाईसी (KYC) करवानी होगी,

साथ ही पॉलिसी होल्डर की केवाईसी (KYC) भी अपडेट होनी चाहिए.

इसके अलावा, पॉलिसी से जुड़े दस्तावेजों को भी आपको जमा करने होंगे.

यदि ये अमाउंट एलआईसी (LIC) से जारी किया जाता है,

तो यह पॉलिसी होल्डर के खाते में क्रेडिट हो जाएगा.

अनक्लेम अमाउंट क्‍या है?

भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) के नियमों के अनुसार,

बीमा कंपनियों को 1,000 रुपये या उससे अधिक के अनक्लेम अमाउंट के बारे में जानकारी अपडेट

रखनी होती है. अगर कोई अमाउंट 10 साल की अवधि के बाद भी बिना किसी तरह के

फेरबदल के बीमा कंपनी के पास बेकार पड़ जाता है,

तो उसे अनक्लेम अमाउंट कहा जाता है और उसे करार दे दिया जाता है.

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Examination: होमगार्ड भर्ती परीक्षा-2025 शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न

Examination: होमगार्ड भर्ती परीक्षा-2025 शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से...

Award: उत्कृष्ट उद्यमियों को मिलेगा पुरस्कार, आवेदन की अंतिम तिथि 02 मई 2026

Award: उत्कृष्ट उद्यमियों को मिलेगा पुरस्कार, आवेदन की अंतिम...