Ultraviolette ने लॉन्च की 307km रेंज देने वाली गजब बाइक, इसे बस 10 लोग ही खरीद पाएंगे; 152kmph है इसकी टॉप स्प.. 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Ultraviolette ने लॉन्च की 307km रेंज देने वाली गजब बाइक, इसे बस 10 लोग ही खरीद पाएंगे; 152kmph है इसकी टॉप स्प..

अल्ट्रावायलेट (Ultraviolette) ऑटोमोटिव ने लिमिटेड प्रोडक्शन वाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल F77 स्पेस एडिशन

का अनवील किया है, जिसकी कीमत ₹5.60 लाख है। यह भारतीय एयरोस्पेस-ग्रेड को डेडिकेटेड है।

- Advertisement -
- Advertisement -

हाई परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर वाहनों की अग्रणी निर्माता अल्ट्रावायलेट ऑटोमोटिव ने

सोमवार को एक खास लिमिटेड-प्रोडक्शन पेशकश के रूप में अल्ट्रावायलेट

F77 स्पेस वैरिएंट का अनवील किया है। यह कई बेहतरीन फीचर्स से लैस है।

कीमत ₹5.60 लाख

इसके कीमत की बात करें तो इसकी कीमत ₹5.60 लाख (एक्स-शोरूम) है।

यह खास वैरिएंट इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल चंद्रयान -3 मिशन से इंस्पायर होगा।

ईवी स्टार्टअप का दावा है कि यह नई टेक्नोलॉजी से लैस है। F77 स्पेस वैरिएंट की फुल बॉडी पर एयरोस्पेस-ग्रेड की एक सीरीज है।

उत्पादन केवल 10 यूनिट्स तक सीमित

मोटरसाइकिल की कीमत मानक मॉडल की तुलना में काफी अधिक है, जो ₹3.80 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

कंपनी F77 स्पेस वैरिएंट के लिए रिजर्वेशन आधिकारिक तौर पर वेबसाइट के माध्यम से 22 अगस्त की शाम से

शुरू करेगी। इस वैरिएंट का उत्पादन केवल 10 यूनिट्स तक सीमित होगा।

रेंज और स्पीड

यह मोटरसाइकिल एक बार चार्ज करने पर 307 किमी. की रेंज प्रदान करती है।

इसका मोटर 39.94bhp की अधिकतम पावर और 100nm का टॉर्क जेनरेट करने के लिए ट्यून किया गया है।

यह केवल 2.9 सेकेंड में 0 से 60 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ने में

सक्षम है। यह 152 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड से दौड़ने में सक्षम है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related