Tricks: खोए हुए फोन को ढूंढ़ निकालेगा ये Google ऐप, जानें कैसे करेगा काम?
Tricks: स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा हो गया है.
चाहे फैमिली हो या ऑफिस का कामकाज, यह हर जगह संपर्क का आसान जरिया बन चुका है.
ऐसे में फोन चोरी हो जाने के कारण बड़ी मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है.
फोन चोरी होने या गूम होने पर उसके गलत इस्तेमाल होने की आशंका काफी बढ़ जाती है.
ऐसे में तुरंत फोन सर्च करना चाहते हैं, तो गूगल का
ऐप Find My Device इस काम में आपकी मदद कर सकता है.
इस ऐप के जरिए चोरी या गुम हुए फोन को खोजने में मदद करता है.
इसकी मदद से फोन की करेंट लोकेशन का पता लगाया जा सकता है.
Google Find My Device ऐप गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद है,
जहां से ऐप को डाउनलोड करके फोन में इंस्टॉल किया जा सकेगा.
यह मात्र 3.2 एमबी का ऐप है. इस ऐप को 10 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है.
कैसे करें Google Find My Device ऐप का इस्तेमाल:
अगर आपका फोन चोरी हो जाएं, तो सबसे पहले किसी भी दूसरे फोन में
Google Find My Device ऐप को डाउनलोड करना चाहिए.
अब Google Find My Device ऐप को ओपन करें. फिर चोरी हुये फोन में लॉग-इन Gmail को
Google Find My Device ऐप में लॉग-इन करें.
इसके बाद आप अपने फोन की करंट और लास्ट लोकेशन को ट्रैक कर पाएंगे.
हालांकि यह ऐप तभी काम करेगी जब आपका फोन ऑन होगा.
Google Find My Device ऐप ऐप के जरिए आप अपने फोन पर रिंग भी कर पाएंगे.
इसके अलावा आप अपने फोन का डाटा डिलीट भी कर सकते हैं.
