treasure: खेत जुताई के दौरान निकला सैकड़ों साल पुराना खजाना, चांदी के सिक्के उठाकर भागे मजदूर, फिर….

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

treasure: खेत जुताई के दौरान निकला सैकड़ों साल पुराना खजाना, चांदी के सिक्के उठाकर भागे मजदूर, फिर….

treasure: यूपी के बरेली जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब खेत की जुताई के दौरान अचानक खजाना निकल पड़ा। सैकड़ों साल पुराने खजाने  (treasure) को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ की। ग्रामीणों ने खेत जुताई के दौरान 12 चांदी के सिक्के बरामद होने की बात कही। इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों से 12 सिक्के बरामद किए हैं। सिक्के मुगलकालीन होने की संभावना जताई जा रही है।हाफिजगंज थानाक्षेत्र के गांव निवासी सुखपाल ने अपने खेत की मिट्टी बेची थी। किसान खेत को समतल कराने के बाद उसमें शुक्रवार को डेचा की फसल लगाने के लिए ट्रैक्टर से जोताई करा रहे थे। इस दौरान खेत के किनारे चांदी के सिक्के निकले। चर्चा है कि मजदूर सिक्कों को उठाकर काम छोड़ चले गए।

 

सूचना मिलने पर ग्रामीण खेत पर पहुंच गए। किसान ने किसी को भी खेत में घुसने नहीं दिया। कुछ ही देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से जानकारी ली। वहीं, कुछ ही देर में सिक्कों की फोटो वायरल हो गई। सिक्के मुगलकालीन बताए जा रहे है। गांव में चर्चा है कि खेत में खजाने (treasure) का कलश निकला है। जो खेत स्वामी और मजदूरों ने आपस में बंदरबांट कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक चेतराम वर्मा ने बताया कि ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं आया है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Mishan Shakti: गांव-गांव चौपाल, महिलाओं को अधिकारों और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Mishan Shakti: गांव-गांव चौपाल, महिलाओं को अधिकारों और सुरक्षा...

Exhibition: नौ दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ, विधायक ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

Exhibition: नौ दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ, विधायक ने...