train: यात्र‍ियों के ल‍िए रेलवे की बड़ी सुव‍िधा, सुनकर लोग बोले-रेल मंत्री ने द‍िल जीत ल‍िया

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

train: यात्र‍ियों के ल‍िए रेलवे की बड़ी सुव‍िधा, सुनकर लोग बोले-रेल मंत्री ने द‍िल जीत ल‍िया

train: अगर आप शाकाहारी हैं और अक्‍सर ट्रेन का सफर करते हैं तो यह खबर आपके काम की है.

ट्रेन (train) के सफर के दौरान आपको सात्‍व‍िक खाने को लेकर द‍िक्‍कत का सामना करना पड़ता होगा.

- Advertisement -
- Advertisement -

लेक‍िन प‍िछले द‍िनों रेलवे की तरफ से शुरू की गई सुव‍िधा से आपको इस समस्‍या से राहत म‍िलेगी.

जी हां, इस सुव‍िधा के शुरू होने के बाद रेल यात्र‍ियों को सफर में पूरी तरह सात्‍व‍िक खाना म‍िल सकेगा.

दरअसल, भारतीय रेलवे  की सब्सिडियरी IRCTC ने इस्‍कॉन मंद‍िर के गोव‍िंदा रेस्‍टोरेंट के साथ करार क‍िया है.।

अब सात्‍व‍िक खाने के इच्‍छुक यात्री इस्‍कॉन मंद‍िर के रेस्‍टोरेंट गोव‍िंदा से खाना मंगा सकेंगे.

हजर‍त न‍िजामुद्दीन स्‍टेशन से शुरू हुई सुव‍िधा

इस्‍कॉन और आईआरसीटीसी के बीच हुए करार के तहत द‍िल्‍ली के हजर‍त न‍िजामुद्दीन स्‍टेशन से

यह सुव‍िधा शुरू की गई थी. आने वाले समय में रेलवे की इस सुव‍िधा को अलग-अलग जोन में भी शुरू क‍िया जाएगा.

कई बार यह नोट‍िस क‍िया गया है क‍ि लंबे सफर में ऐसे यात्र‍ियों को भोजन करने में परेशानी होती है.

जो प्‍याज और लहसुन का भी सेवन नहीं करते. कुछ को पेंट्री कार से म‍िलने वाले भोजन की

शुद्धता पर शक रहता है और वे खाने से परहेज करते है. लेक‍िन अब ऐसे यात्र‍ियों को परेशानी नहीं होगी.

इस रेस्‍टोरेंट का खाना खा सकेंगे

लंबी दूरी की ट्रेन (train) में खाने को लेकर यात्र‍ियों को ज्‍यादा परेशानी हो जाती है.

ऐसे यात्र‍ियों की परेशानी खत्‍म करने के ल‍िए आईआरसीटीसी की तरफ से यह कदम उठाया गया है.

अब ट्रेन (train) में यात्रा करने वाले गोव‍िंदा रेस्‍टोरेंट से खाना मंगा सकते हैं.

खाने में क्‍या म‍िलेगा?

आईआरसीटीसी की तरफ से कहा गया क‍ि धार्म‍िक यात्रा पर जाने वालें लोगों को ध्‍यान में रखकर

यह सर्व‍िस शुरू की गई है. पहले चरण में यद‍ि अच्‍छा र‍िस्‍पांस म‍िलता है तो इसका व‍िस्‍तार क‍िया जाएगा.

मेन्‍यू में डीलक्‍स थाली, महाराजा थाली, पुरानी द‍िल्‍ली की वेज ब‍िरयानी,

पनीर से बनी ड‍िशेज, नूडल्‍स, दाल मक्‍खनी समेत कई सात्‍व‍िक ड‍िश शाम‍िल हैं.

कैसे उठाए सर्व‍िस का फायदा

यद‍ि आप इस सर्व‍िस का फायदा उठाकर सफर में सात्‍व‍िक भोजन करना चाहते हैं

तो आईआरसीटीसी (IRCTC) ई-कैटर‍िंग वेबसाइट या फूड ऑन ट्रैक एप पर बुक कर सकेंगे.

यात्र‍ियों को ट्रेन (train) छूटने से कम से कम दो घंटे पहले पीएनआर नंबर के साथ ऑर्डर करना होगा.

इसके बाद सात्‍व‍िक भोजन आपकी सीट पर पहुंच जाएगा.

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की शादी

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की...

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने मनाई होली

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने...

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम से मना रंगोत्सव

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम...