Term Insurance: पति या पत्नी? किसे लेना चाहिए टर्म प्लान,और कैसे खरीदें
term insurance: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में रोटी-कपड़ा और मकान के साथ ही
जीवन बीमा का महत्व भी लोगों के समझ में आ गया है और देश में कोरोना महामारी के संकट काल में
शायद हर किसी को इसकी अहमियत अच्छे से पता चल गई. अगर आप किसी फाइनेंशियल एडवाइजर से
बीमा से संबंध में सलाह लेंगे, तो वो आपको टर्म प्लान (Term Plan) लेने की सलाह जरूर देगा.
दरअसल, अन्य बीमा पॉलिसियों के अलावा वर्तमान समय में टर्म इंश्योरेंस बेहद जरूरी है,
क्योंकि ये आपके न रहने पर भी परिवार को आर्थिक सुरक्षा देने वाला साबित होगा.
हालांकि, इस इंश्योरेंस को लेने पर रिटर्न नहीं मिलता, लेकिन इसके बावजूद भी ये कितना जरूरी है आइए समझते हैं.
term insurance सही मायने में जीवन वीमा
आमतौर पर देखने को मिलता है कि ज्यादातर लोग जो बीमा कराने का प्लान कर रहे हैं,
वो अपने लिए इस तरह की पॉलिसी चुनते हैं, जिसमें रिस्क कवर (Risk Cover) तो हो ही,
इसके साथ-साथ उन्हें रिटर्न भी मिलता रहे. लोग रिटर्न देने वाली पॉलिसी को ही जीवन बीमा मानकर चलते हैं,
लेकिन सही मायने में टर्म प्लान को ही लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी कहा जा सकता है.
क्योंकि इस प्लान के तहत आपकी लाइफ के साथ कुछ अनहोनी होने की स्थिति में
आपके परिवार की आर्थिक सुरक्षा की गारंटी यही Term Plan लेता है.
एक्सपर्ट्स भी सलाह देते हैं हर किसी को टर्म प्लान सबसे पहले खरीदना चाहिए,
नौकरीपेशा को तो जॉब की शुरुआत से ही एक टर्म पॉलिसी जरूर लेनी चाहिए.
पति या फिर पत्नी कौन ले टर्म प्लान?
इंश्योरेंस खरीदते समय लोगों के दिमाग में कई तरह के सवाल उठते हैं
और Term Plan लेते समय तो लोग कुछ ज्यादा ही सोच-विचार करते हैं.
इसका कारण बस इतना सा है कि ये प्लान आपको रिटर्न नहीं देता है.
अगर बात करें कि एक परिवार में पति और पत्नी दोनों डॉब करते हैं,
तो फिर टर्म प्लान आखिर किसे लेना चाहिए? वैसे तो नौकरी में रहें या ना रहें, टर्म प्लान पति-पत्नी दोनों के लिए जरूरी है.
अगर दोनों वर्किंग हैं तो फिर ये दोनों ही इसे आसानी से ले सकते हैं और अपनी-अपनी लाइफ कवर कर सकते हैं.
लेकिन अगर एक ही सदस्य को प्लान लेने की स्थिति बनती है तो एक्सपर्ट्स के मुताबिक दोनों को इसे खरीदना चाहिए.
अब अगर बात करें कि अगर पति और पत्नी में से कोई एक ही नौकरी करता है
तो फिर क्या करें? तो फिर जो सदस्य जॉब में है उसे टर्म प्लान लेने की सलाह दी जाती है.
उदाहरण के तौर पर समझें तो अगर पति नौकरी में है और पत्नी हाउस वाइफ है,
तो फिर पति को अपने लिए Term Insurance करना चाहिए,
क्योंकि जॉब के चक्कर में उन्हें घर से बाहर रहता होता है. एक स्थान से दूसरे स्थान तक यात्रा करनी पड़ती है.
लेकिन अगर पत्नी जॉब में है तो उसे ये प्लान खरीदना बिल्कुल उतना ही जरूरी है,
जितना कि पति को. यहां बता दें कि पुरुष के मुकाबले महिलाओं के term insurance प्लान सस्ते होते हैं.
