Telecom: बीएसएनएल का सस्ता प्लान सब पर भारी, पीछे छूटे जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Telecom: बीएसएनएल का सस्ता प्लान सब पर भारी, पीछे छूटे जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया

telecom: टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल (BSNL) यूजर्स को कई जबर्दस्त प्लान ऑफर कर रही है।

वहीं, अगर आप कम कीमत में सबसे ज्यादा डेटा वाले प्लान की तलाश में हैं, तो भी BSNL के पास आपके लिए एक

- Advertisement -
- Advertisement -

जबर्दस्त ऑप्शन है। हम बात कर रहे हैं, बीएसएनएल के 299 रुपये वाले प्लान की।

कंपनी का यह प्लान उन यूजर्स के लिए बेस्ट जिन्हें रोज ज्यादा डेली डेटा चाहिए।

डेली डेटा और वैलिडिटी के मामले में इस प्लान ने जियो (Jio), वोडाफोन-आइडिया (Vi) और एयरटेल (Airtel) को

पीछे छोड़ दिया है। इस प्लान में कंपनी रोज 3जीबी डेटा ऑफर कर रही है।

इस हिसाब से 30 दिन की वैलिडिटी वाले इस प्लान में ऑफर किया जाने वाला टोटल डेटा 90जीबी का हो जाता है

और प्रति जीबी इसकी कीमत 3.32 रुपये हो जाती है। प्लान में हर दिन 100 फ्री एसएमएस के साथ

अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलेगी। कंपनी इस प्लान में कोई अडिशनल बेनिफिट नहीं दे रही है।

जियो के 299 रुपये वाले प्लान में 56जीबी डेटा

जियो इस प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी दे रहा है। इंटरनेट यूज करने के लिए इस प्लान में आपको हर दिन 2जीबी के

हिसाब से टोटल 56जीबी डेटा मिलेगा। एलिजिबल सब्सक्राइबर्स को जियो इस प्लान के साथ

अनलिमिटेड 5G डेटा भी दे रहा है। इसमें आपको रोज 100 फ्री एसएमएस के साथ देश भर में सभी नेटवर्क के लिए

अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। यह प्लान जियो टीवी और जियो सिनेमा जैसे ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी ऑफर करता है।

एयरटेल का 299 रुपये वाला प्लान

इस प्लान में आपको इंटरनेट चलाने के लिए हर दिन 1.5जीबी डेटा मिलेगा।

5G नेटवर्क जोन वाले इलाकों में रहने वाले यूजर्स को कंपनी इस प्लान के साथ अनलिमिटेड 5G डेटा भी दे रही है।

28 दिन की वैलिडिटी वाले इस प्लान में आपको अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल के साथ

डेली 100 फ्री एसएमएस भी मिलेंगे। प्लान को सब्सक्राइब कराने वाले

यूजर्स को कंपनी विंक म्यूजिक का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दे रही है।

वोडाफोन-आइडिया का 299 रुपये वाला प्लान

वोडाफोन-आइडिया का यह प्लान रोज 1.5जीबी डेटा ऑफर करता है।

प्लान में कंपनी 3 दिन के लिए फ्री में 5जीबी एक्स्ट्रा डेटा भी दे रही है। यूजर्स को इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली

100 फ्री एसएमएस भेजने की भी सुविधा मिलेगी। प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है।

यह प्लान बिंज ऑल नाइट, वीकेंड डेटा रोलओवर और डेटा डिलाइट्स जैसे अडिशनल बेनिफिट्स के साथ आता है।

साथ ही इसमें आपको Vi movies & TV ऐप का भी फ्री ऐक्सेस मिलेगा।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related