technical: पूजा के बहाने घर में आने लगा तांत्रिक,फिर दरोगा की पत्नी का किया कत्ल, जानें क्यों?
technical: प्रयागराज में जीआरपी के दरोगा निहाल सिंह की पत्नी पुष्पा देवी की तांत्रिक ने अपने साथियों के साथ
मिलकर लूट के लिए हत्या की थी। पुलिस ने दरोगा की शिकायत पर तांत्रिक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर
लिया। वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है।
उसके दो अन्य साथियों की तलाश जारी है। वहीं इस हत्याकांड में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से नया खुलासा हुआ है।
बताया जा रहा है कि फांसी लगाने से महिला की मौत हुई है। हालांकि पुलिस
अफसरों का कहना है कि मुंह दबाकर महिला की हत्या की गई है।
टूंडला में तैनात जीआरपी के दरोगा निहाल सिंह की पत्नी पुष्पा ने झलवा स्थित तीन मंजिला मकान में अकेली
रहती थी। पति, दोनों बेटे और बेटी बाहर रहते हैं। रविवार को तीसरी मंजिल पर बने कमरे में पुष्पा का शव मिला था।
उसके मुंह से खून आ रहा था। गले में निशान बन गया था। पुलिस की सूचना पर पहुंचे टूंडला से पहुंचे दरोगा निहाल
सिंह ने पड़ोस में रहने वाले तांत्रिक घनश्याम दुबे पर हत्या का शक जताया और उसी के खिलाफ हत्या की एफआईआर
दर्ज करा दी। दरोगा निहाल सिंह के मुताबिक तांत्रिक 15 तोला सोने के गहने,
आधा किलो चांदी और दो लाख 90 हजार रुपये लॉकर से लूट ले गया है।
निहाल सिंह ने यह भी बताया कि पुलिस ने आरोपी घनश्याम को पकड़ लिया है।
