Tata : क्या आपने टाटा स्टील के शेयर में किया है निवेश?, कंपनी के CEO ने नए अधिग्रहण पर दिया ये बयान
Tata ग्रुप (Tata Group) की कंपनी टाटा स्टील (Tata Steel) अभी किसी अन्य नए अधिग्रहण के लिए
उत्सुक नहीं है. कंपनी के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) टी वी नरेंद्रन (TV Narendran) ने ऐसे समय में
यह बयान दिया है जब वेदांता लिमिटेड (Vedanta Ltd) अपने स्टील
और स्टील बनाने वाले कच्चे माल के कारोबार की समीक्षा व मूल्यांकन कर रही है.
वेदांता लिमिटेड (Vedanta Ltd) ने जून में कहा था कि वह तुरंत समीक्षा शुरू करेगा और अपने कुछ या सभी इस्पात
व्यवसायों की संभावित रणनीतिक बिक्री सहित विकल्पों की एक विस्तृत श्रृंखला का मूल्यांकन करेगी.
नरेंद्रन ने वेदांता लिमिटेड ((Vedanta Ltd)) के इस्पात व्यवसाय को खरीदने में उनकी कंपनी की रुचि पर
पूछे सवाल पर कहा, हम किसी अन्य नए अधिग्रहण के लिए उत्सुक नहीं हैं… हमें इसकी जरूरत नहीं है.
उन्होंने कहा कि tata स्टील की मौजूदा साइट पर अभी करने को बहुत कुछ है.
उन्होंने tata स्टील के ब्रिटेन स्थित परिचालन के बारे में कहा, हम ब्रिटेन सरकार के साथ समाधान के लिए बातचीत कर रहे
हैं. हम सरकार (वहां की) के साथ आम सहमति बनाना चाहेंगे.
नरेंद्रन ने कहा कि फिलहाल ब्रिटेन में समस्या नहीं है और उत्पादन प्रभावित नहीं हुआ है.
लेकिन बात यह है कि संपत्तियां पुरानी हैं और वो बहुत भरोसेमंद नहीं रह गई हैं.
