Tata की कारों पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, 65,000 रुपये का सीधा बेनिफिट
Tata :इंडियन बाजार में Tata की कार अपनी बेहतर माइलेज और दमदार इंजन के लिए
जानी जाती हैं। इसी को देखते हुए मार्च महीने में Tata अपने Tiago, Altroz, Nexon आदि
मॉडल्स पर डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और कैश लाभ दे रहा है।
सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल पर छूट
कंपनी Tiago और Tigor पर 30,000 रुपये तक का बेनिफिट दे रही है।
इन दोनों के पेट्रोल वेरिएंट पर 15,000 रुपये, सीएनजी वेरिएंट पर 20,000 रुपये तक नकद
छूट दी जा रही है। यह भारतीय बाजार में कंपनी के सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल में से हैं।
Tata Tiago, EV,
Tata Tiago EV
एक्सचेंज ऑफर की पेशकश कर रही कंपनी
कंपनी अपने सबसे अधिक बिकने वाले Tata Nexon पर 3,000 रुपये कॉर्पोरेट डिस्काउंट दे
रही है। इसके अलावा कंपनी 10 हजार रुपये एक्सचेंज ऑफर की भी पेशकश कर रही है।
वहीं, Tata Altroz के पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट पर 10,000 रुपये और
पेट्रोल DCA और डीजल वेरिएंट पर 15,000 रुपये की छूट मिल रही है।
65,000 रुपये तक लाभ
Tata की SUV, Harrier और Safari पर 10,000 रुपये की नकद छूट मिल रही है।
वहीं, हाल ही में इनके अपडेट BS6 फेज- II मॉडल और 25,000 रुपये का एक्सचेंज
डिस्काउंट है। वहीं, Harrier और Safari पर कंपनी 65,000 रुपये तक लाभ दिए जा रहे हैं।
