Tata का एक फैसला और रॉकेट बना शेयर, ब्रोकरेज भी बुलिश, कहा- अभी और बढ़ेगी कीमत
tata :टाटा ग्रुप के एक शेयर में आज तगड़ी तेजी देखने को मिल रही है।
यह शेयर टाटा मोटर्स (Tata Motors) का है। टाटा मोटर्स के शेयर (Tata motors share) में
आज 1% से अधिक की तेजी रही। कंपनी के शेयरों में इस तेजी के पीछे एक बड़ा फैसला है।
दरअसल, वाहन कंपनी टाटा मोटर्स ने 1 अप्रैल, 2023 से अपने कमर्शियल व्हीकल्स की
कीमतों में पांच प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की घोषणा की है।
कंपनी ने क्या कहा?
कंपनी ने कहा कि कीमतों में वृद्धि एक अप्रैल से लागू होने वाले बीएस-छह उत्सर्जन मानदंड के
दूसरा चरण के मद्देनजर की गई है। कंपनी ने बयान में कहा कि कीमतों में यह बढ़ोतरी
कमर्शियल व्हीकल्स की पूरी श्रृंखला पर लागू होगी।
यह अलग-अलग मॉडल और संस्करण के अनुरूप भिन्न-भिन्न होगी।
कंपनी ने कहा, ‘‘टाटा मोटर्स अप्रैल से अपने कमर्शियल
व्हीकल्स की कीमतों में पांच प्रतिशत तक की वृद्धि करेगी।”
शेयरों की बढ़ेगी कीमत!
ब्रोकरेज और एनालिस्ट इस शेयर को लेकर पॉजिटिव हैं।
जापानी ब्रोकरेज नोमुरा ने इसका टारगेट प्राइस 508 रुपये रखा है और इसे खरीदने की सलाह दी
है। शेयरखान ने इसका टारगेट प्राइस 516 रुपये रखा है और इसे ‘बाय’ रेटिंग दी है।
