Tata: TCS के बाद अब Tata Group लेकर आ रहा इस कंपनी का IPO, 19 साल बाद निवेशकों को मिलेगा कमाई का मौका

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Tata: TCS के बाद अब Tata Group लेकर आ रहा इस कंपनी का IPO, 19 साल बाद निवेशकों को मिलेगा कमाई का मौका

Tata: TCS के बाद अब Tata Group लेकर आ रहा इस कंपनी का I

PO, 19 साल बाद निवेशकों को मिलेगा कमाई का मौका

- Advertisement -
- Advertisement -

Tata :टाटा ग्रुप (Tata Group) की कई कंपनियों के शेयरों ने ग्राहकों को मालामाल कर

दिया है. फिलहाल अब टाटा मोटर्स की सहायक इकाई टाटा

टेक्नोलॉजीज (Tata Technologies) के आईपीओ को सेबी की मंजूरी मिल गई है

. अब जल्द ही बाजार में टाटा ग्रुप से जुड़ी हुई एक और कंपनी का आईपीओ आएगा

. इसके साथ ही सेबी ने 2 और कंपनियों के आईपीओ को मंजूरी दी है.

इस लिस्ट में गांधार ऑयल रिफाइनरी (इंडिया) लिमिटेड और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी

एसबीएफसी फाइनेंस को प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) के जरिए

पूंजी जुटाने के लिए पूंजी बाजार नियामक सेबी की मंजूरी मिल गई है.

टाटा ग्रुप 9.57 करोड़ इक्विटी शेयर बेचेगा

आपको बता दें तीनों कंपनियों ने दिसंबर 2022 और मार्च 2023 के बीच सेबी के समक्ष

आवेदन किए थे. उन्हें 21-23 जून के दौरान नियामक की मंजूरी मिली है.

डॉक्युमेंट्स के मुताबिक, टाटा टेक्नोलॉजीज का आईपीओ पूरी तरह से

बिक्री पेशकश के रूप है, जहां कंपनी 9.57 करोड़ इक्विटी शेयर बेचेगी,

जो उसकी चुकता शेयर पूंजी का लगभग 23.60 प्रतिशत है.

क्या है Tata Technologies का कारोबार?

Tata Technologies कंपनी की बात की जाए तो इसका गठन करीब 33 साल पहले हुआ था.

यह एक प्रोडक्ट इंजीनियरिंग और डिजिटल सर्विसेज के कारोबार में जुड़ी हुई कंपनी है.

इसके अलावा कंपनी ऑटोमोटिव, इंडस्ट्रियल हेवी मशीनरी और एयरोस्पेस सेक्टर्स को भी सर्विस

देती है. इस कंपनी की प्रतिद्विंदी कंपनी Cyient, Infosys, KPIT Technologies, Persistent हैं.

19 साल बाद आ रहा टाटा ग्रुप का आईपीओ

टाटा टेक्नोलॉजीज के आईपीओ के जरिए बाजार से करीब 4,000 करोड़ रुपये जुटा सकती है.

टाटा ग्रुप करीब 19 साल के बाद में आईपीओ लेकर आ रही है. इससे पहले टाटा ग्रुप का

आईपीओ साल 2004 में आया था. 2004 में कंपनी टीसीएस का आईपीओ लेकर आई थी.

गांधार रिफाइनरी 357 करोड़ के शेयर बेचेगी

गांधार ऑयल रिफाइनरी के आईपीओ में 357 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों की ताजा पेशकश

शामिल है, जबकि प्रवर्तक और मौजूदा शेयरधारक 1.2 करोड़ शेयर बेचेंगे.

बाजार सूत्रों ने कहा कि बिक्री पेशकश से 500 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है.

इस कंपनी का है 1,200 करोड़ जुटाने का प्लान

गैर-बैंकिंग ऋणदाता एसबीएफसी फाइनेंस आईपीओ के जरिए 1,200 करोड़ रुपये जुटाने

की योजना बना रहा है. इसमें 750 करोड़ रुपये की नयी पेशकश और

450 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (OFS) शामिल है.

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related