Tata स्टील में निकली इंजीनियरों की बहाली, जानिये कब तक और कौन लोग कर सकते है आवेदन

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Tata स्टील में निकली इंजीनियरों की बहाली, जानिये कब तक और कौन लोग कर सकते है आवेदन

Tata स्टील में युवा इंजीनियरों के लिए बहाली निकाली गयी है. टाटा स्टील की ओर से निकाली गयी इस बहाली में

चयनित इंजीनियर को इंजीनियर ट्रेनी के तौर पर एक साल के लिए बहाल किया जायेगा.

- Advertisement -
- Advertisement -

इसके बाद अगर ट्रेनिंग के दौरान उनका प्रदर्शन बेहतर रहा तो तीन साल के लिए असिस्टेंट मैनेजर (आइएल 6) स्तर के

अधिकारी के तौर पर फिक्स टर्म इंप्लायमेंट के तौर पर बहाल किया जायेगा. आवेदक को बीइ, टीके, बीएससी इंजीनियरिंग

का फाइनल इयर का स्टूडेंट होना चाहिए. सिविल व स्ट्रक्चरल, सेरामिक्स, केमिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स,

इंस्टूमेंटेशन, पावर इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, इनवायरमेंट इंजीनयिरिंग, मेटलर्जी, मिनरल, माइनिंग,

बेनेफिसिएश नइंजीनियरिंग, प्रोडक्शन इंजीनियरिंग, इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग, मैकाट्रानिक्स,

जीयोइनफोरमेशन का विद्यार्थी होना चाहिए. इसके अलावा एमटेक या एमएससी जियोलॉजी,

जियोफिजिक्स, रिमोट सेंसिंग और जीआइएस में करने वाले का भी चयन किया जायेगा.

आवेदन करने वाले को तीन साल का डिप्लोमा या दो साल का इंजीनयरिंग की डिग्री होना चाहिए

जबकि बीइ, बीटेक, बीएससी इंजीनियरिंग का फाइनल इयर का स्टूडेंट होना चाहिए.

एआइसीटीइ या यूजीसी से मान्यता प्राप्त संस्थान में पढ़ाई किया व्यक्ति का चयन किया जायेगा.

सामान्य उम्मीदवार को कम से कम सीजीपीए 6.5 या 65 फीसदी अंक हासिल हुआ होना चाहिए.

ट्रांसजेंडर,पीडब्ल्यूडी, एससी-एसटी आवेदक को कम से कम 6.0 सीजीपीए या 60 फीसदी अंक हासिल होना चाहिए.

झारखंड और ओड़िशा का डोमेसाइल वाले को ही प्राथमिकता दी जायेगी.

आवेदक की उम्र 1 जून 2023 तक 30 साल और और ट्रांसजेंडर, दिव्यांग,

एससी और एसटी उम्मीदवार की उम्रसीमा 32 साल एक जून 2023 तक होनी चाहिए.

इंजीनियर ट्रेनी के तौर पर चयनित होने के बाद 30 हजार रुपये रुपये प्रतिमाह का स्टाइपेंड मिलेगा.

इंजीनियर ट्रेनी को मेडिक्लेम की सुविधा मिलेगी, जो 2.50 लाख रुपये सालाना होगा

और ओपीडी का खर्च 6 हजार रुपये दिया जायेगा. ट्रेनिंग खत्म होने के बाद ग़गर उनका चयन होता है

तो उनको सालाना 7 लाख रुपये के सीटीसी पर बहाल किया जायेगा.

चयनित उम्मीदवारों का कहीं भी पोस्टिंग की जा सकती है. दस्तावेजों की जांच के बाद ही बहाली होगी.

किसी भी स्तर पर अगर कोई आवेदक चयनित होने के बाद अयोग्य पाया जाता है तो उसको तत्काल हटाया भी जा

सकता है. टाटा स्टील के कर्मचारी इसके लिए अपना आवेदन नहीं दे सकते है.

आवेदक 11 जून 2023 तक अपना आवेदन ऑनलाइन https://www.tatasteel.com/careers/ के जरिये

आवेदन दे सकते है. चयन के लिए टेक्निकल टेस्ट और लिखित परीक्षा भी होगी.

इसके बाद वर्चुअल तरीके से इंटरव्यू भी कराया जायेगा, जिसके बाद फाइनल चयन होगा.

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की शादी

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की...

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने मनाई होली

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने...

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम से मना रंगोत्सव

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम...