Tata: ब्लू कलर, बेहतर डिजाइन और ढेर सारे नए फीचर्स के साथ आ रही यह एसयूवी.. 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Tata: ब्लू कलर, बेहतर डिजाइन और ढेर सारे नए फीचर्स के साथ आ रही यह एसयूवी..

Tata: इंतजार की घड़ी खत्म होने वाली है और नई टाटा नेक्सॉन से पर्दा उठने वाला है।

जी हां, टाटा मोटर्स करीब 4 साल के बाद अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी नेक्सॉन एसयूवी के

- Advertisement -
- Advertisement -

फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करने जा रही है और इसका टीवीसी वीडियो भी शूट हो गया है।

हाल ही में टीवीसी शूट के दौरान नई tata नेक्सॉन फेसलिफ्ट के लुक और डिजाइन के साथ ही फीचर्स की भी झलक

दिखी। सबसे खास बात यह है कि अब नेक्सॉन को ब्लू कलर ऑप्शन के साथ भी पेश किया जाएगा, जो कि देखने में

काफी शानदार है। बाद बाकी इसके एक्सटीरियर में रियर और फ्रंट लुक, दोनों में काफी सारे बदलाव दिखने वाले हैं।

स्पोर्टी लुक और धांसू डिजाइन

सबसे पहले आपको आगामी टाटा नेक्सॉन फेसलिफ्ट के लुक और डिजाइन के बारे में बताएं तो लीक इमेज में दिख

रहा है कि इसमें नए डिजाइन के हेडलैंप लगे हैं, जो मौजूदा मॉडल के मुकाबले पतले हैं।

इसमें नई ग्रिल और नए अलॉय व्हील भी इसे स्पोर्टी लुक देने के लिए पर्याप्त होंगे।

वहीं, रियर लुक में काफी कुछ खास दिखने वाला है। इसमें कनेक्टिंग टेललैंप, नया बंपर और रिफ्लेक्टर की प्लेसिंग बड़ी

शानदार दिख रही है। नई नेक्सॉन फेसलिफ्ट को स्पोर्टी बनाने में कंपनी ने कोई कसर नहीं छोड़ी है।

फीचर्स भी भर-भरकर दिए जाएंगे

2023 टाटा नेक्सॉन फेसलिफ्ट के एक्सटीरियर के साथ ही इंटीरियर में भी काफी कुछ नया देखने को मिलेगा।

इसमें बेहतर इंटीरियर, नया डैशबोर्ड, नई स्टीयरिंग व्हील के साथ ही बेहतर कंट्रोल्स बटन, मौजूदा मॉडल के मुकाबले

काफी बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस चार्जर, नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टच बेस्ड एसी कंट्रोल्स,

वेंटिलेटेड सीट्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और 360 कैमरा समेत काफी सारे और भी जरूरी फीचर्स देखने को

मिल सकता है। संभावना है कि आगामी नेक्सॉन को स्टैंडर्ड 4 एयरबैग्स के साथ पेश किया जा सकता है।

पावरफुल इंजन

आगामी टाटा नेक्सॉन फेसलिफ्ट को 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर डीजल इंजन के साथ पेश किया

जाएगा। इसमें 7 स्पीड डुअल क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शन दिया जा सकता है।

अब तक इस एसयूवी में 5 स्पीड मैनुअल, 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन मिलते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नई नेक्सॉन को XE, XM, XM+, XZ+ और XZ+ Lux जैसे ट्रिम लेवल के

11 वेरिएंट्स में पेश किया जा सकता है। आगामी सितंबर या अक्टूबर में

नेक्सॉन फेसलिफ्ट की कीमत का खुलासा किया जा सकता है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related