Tata के इस शेयर ने बरसाई दौलत, 100000% से ज्यादा का दिया रिटर्न, अब बनाया नया रिकॉर्ड

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Tata के इस शेयर ने बरसाई दौलत, 100000% से ज्यादा का दिया रिटर्न, अब बनाया नया रिकॉर्ड

Tata ग्रुप की कंपनी टाइटन के शेयरों ने नया रिकॉर्ड बनाया है। टाइटन कंपनी (Titan Company) के

शेयर मंगलवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 2840.60 रुपये के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं।

- Advertisement -
- Advertisement -

टाइटन के शेयरों ने इनवेस्टर्स को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयर 3 रुपये से बढ़कर 2800 रुपये के पार पहुंच

गए हैं। टाइटन के शेयरों ने इस पीरियड में 100000 पर्सेंट से अधिक रिटर्न दिया है।

टाइटन, दिग्गज इनवेस्टर रहे राकेश झुनझुनवाला का फेवरिट स्टॉक रहा है।

1 लाख रुपये के बन गए 11 करोड़ रुपये से ज्यादा

टाइटन कंपनी के शेयर 9 मई 2003 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 2.57 रुपये पर थे।

कंपनी के शेयर 30 मई 2023 को बीएसई में 2840.60 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं।

टाइटन के शेयरों ने इस पीरियड में 109000 पर्सेंट से अधिक रिटर्न दिया है।

अगर किसी व्यक्ति ने 9 मई 2003 को टाइटन के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते और कंपनी के शेयर न बेचे होते तो

मौजूदा समय में खरीदे गए शेयरों की वैल्यू 11.05 करोड़ रुपये होती।

हमने अपने कैलकुलेशन में टाइटन की तरफ से दिए गए बोनस शेयरों को शामिल नहीं किया है।

5300% की आई तेजी, 15 साल में शेयरों ने मचाया धमाल

टाइटन कंपनी के शेयरों में पिछले 15 साल में 5385 पर्सेंट का उछाल आया है।

कंपनी के शेयर 4 जुलाई 2008 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर 51.20 रुपये पर थे।

टाइटन के शेयर 30 मई 2023 को बीएसई में 2840.60 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं।

अगर किसी व्यक्ति ने 4 जुलाई 2008 को टाइटन के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते

और कंपनी के शेयरों में अपना इनवेस्टमेंट बनाए रखा होता तो मौजूदा समय में इन शेयरों की वैल्यू 55.48 लाख रुपये होती।

झुनझुनवाला फैमिली के पास 4.6 करोड़ से ज्यादा शेयर

राकेश झुनझुनवाला की पत्नी रेखा झुनझुनवाला के पास टाइटन कंपनी के

46945970 शेयर या 5.29 पर्सेंट हिस्सेदारी है। हिस्सेदारी का यह डेटा मार्च 2023 तिमाही तक का है।

झुनझुनवाला फैमिली के पास दिसंबर 2022 तिमाही में टाइटन के 45895970 शेयर या 5.17 पर्सेंट हिस्सेदारी थी।

दिग्गज इनवेस्टर राकेश झुनझुनवाला का 14 अगस्त 2022 को निधन हो गया है।

डिस्क्लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...