Tata की 10 लाख से सस्ती इस इलेक्ट्रिक कार ने मचाया गदर, महिंद्रा और एमजी से लेकर बाकी सारे फेल

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Tata की 10 लाख से सस्ती इस इलेक्ट्रिक कार ने मचाया गदर, महिंद्रा और एमजी से लेकर बाकी सारे फेल

Tata टियागो ईवी देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार हो गई है

और इसने टाटा की ही धांसू इलेक्ट्रिक एसयूवी नेक्सॉन ईवी को पीछे छोड़ दिया है। इस साल की दूसरी तिमाह,

- Advertisement -
- Advertisement -

यानी अप्रैल से जून के दरमियां भारत में 10 लाख से सस्ती टियागो ईवी की सबसे ज्यादा बिक्री हुई।

tata की ही नेक्सॉन ईवी और टिगोर ईवी दूसरे और तीसरे नंबर पर रही।

इसके बाद महिंद्रा एंड महिंद्रा, एमजी मोटर, सिट्रोएन, बीवाईडी और किआ मोटर्स के साथ ही हुंडई की

इलेक्ट्रिक गाड़ियां रहीं। आइए, आज हम आपको पिछले 3 महीने,

यानी अप्रैल 2023 से जून 2023 के दौरान बिकीं टॉप 10 इलेक्ट्रिक कारों के बारे में बताते हैं।

tata मोटर्स का ईवी सेगमेंट में जलवा

इस साल की दूसरी तिमाही, यानी अप्रैल से जून के दौरान सबसे ज्यादा बिकने वाली कार टाटा टियागो ईवी रही।

इस इलेक्ट्रिक हैचबैक की 10,695 यूनिट इस अवधि में बिकी। टियागो ईवी की एक्स शोरूम प्राइस

8.69 लाख रुपये से शुरू होकर 12.04 लाख रुपये तक जाती है।

दूसरी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार नेक्सॉन ईवी है, जिसे बीते 3 महीनों में 5072 ग्राहकों ने खरीदा

नेक्सॉन ईवी प्राइम की एक्स शोरूम प्राइस 14.49 लाख रुपये से लेकर 17.19 लाख रुपये तक थी।

वहीं, नेक्सॉन ईवी मैक्स की एक्स शोरूम कीमत 16.49 लाख रुपये से लेकर 19.54 लाख रुपये तक है।

तीसरी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार टाटा टिगोर ईवी है, जिसकी इस साल अप्रैल से जून के दौरान 3257 यूनिट बिकी है।

एमजी कॉमेट को उतना अच्छ रिस्पॉन्स नहीं

टॉप 10 इलेक्ट्रिक कार की लिस्ट में चौथे नंबर पर महिंद्रा एक्सयूवी400 है,

जिसे 2234 ग्राहकों ने खरीदा। इसके बाद एमजी कॉमेट ईवी है, जिसे 1913 ग्राहक मिले।

लिस्ट में छठे नंबर पर एमजी जेडएस ईवी है, जिसे 1747 ग्राहक मिले।

सिट्रोएन ईसी3 की बीते 3 महीनों में 576 यूनिट बिकी है। इसके बाद बीवाईडी ऐटो 3 की 412 यूनिट,

किआ ईवी6 की 279 यूनिट और हुंडई कोना ईवी की 150 यूनिट इस साल की दूसरी तिमाही में बिकी है। आपको बता दें कि एमजी कॉमेट ईवी देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है, जो कि इसी साल लॉन्च हुई है।

कृपया, डिवाइस को रोटेट करें

हम अभी लैंडस्केप मोड को सपोर्ट नहीं करते हैं। कृपया, बेहतर अनुभव के लिए पॉर्ट्रट मोड पर वापस जाएं।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...