Tata: मुनाफे से अब घाटे में आई टाटा की यह कंपनी,कर्ज भी बढ़ा,IPO से पहले झटका
Tata : बीते वित्त वर्ष में टाटा की डीटीएच सिस्टम ऑपरेटर कंपनी Tata प्ले को बड़ा घाटा हुआ है।
मार्च, 2023 को समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी का घाटा 105.25 करोड़ रुपये का रहा।
आंकड़ों के मुताबिक Tata प्ले ने वित्त वर्ष 2021-22 में 68.6 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था।
वहीं, कंपनी की परिचालन आय एक साल पहले के 4,741.07 करोड़ रुपये से 5.1 प्रतिशत घटकर
4,499.19 करोड़ रुपये रह गयी। वित्त वर्ष 2022-23 में टाटा प्ले का कुल खर्च 4,691.25 करोड़ रुपये रहा।
वित्त वर्ष 2023 में Tata प्ले का कर्ज एक साल पहले की अवधि में
2,037.45 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,787.35 करोड़ हो गया।
आईपीओ की तैयारी में कंपनी: बता दें कि Tata प्ले (पहले टाटा स्काई) सार्वजनिक रूप से सूचीबद्ध कंपनी नहीं है।
हालांकि, इस साल की शुरुआत में कंपनी को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के माध्यम से पैसे जुटाने के
लिए पूंजी बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) से मंजूरी मिल गई है।
डायरेक्ट-टू-होम (डीटीएच) सेग्मेंट में टाटा प्ले की प्रतिद्वंद्वी कंपनियों में डिश टीवी,
भारती टेलीमीडिया (एयरटेल) और सन डायरेक्ट टीवी शामिल हैं।
ट्राई की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में पे डीटीएच ऑपरेटरों के पास कुल सक्रिय
ग्राहक 66.52 मिलियन हैं, जिसमें से 32.70 प्रतिशत ग्राहक tata प्ले के पास हैं।
