Tata ग्रुप की बड़ी तैयारी, खरीद सकता है एक और सरकारी कंपनी, एयर इंडिया को होगा फायदा
Tata ग्रुप के मालिकाना हक वाली कंपनी एयर इंडिया (Air India) एक सरकारी कंपनी खरीदने की तैयारी में है।
यह कंपनी एयर इंडिया इंजीनियरिंग सर्विसेज लिमिटेड (AIESL) है।
सरकार जैसे ही एयर इंडिया इंजीनियरिंग सर्विसेज को बेचने की प्रक्रिया शुरू करती है,
एयर इंडिया इसके लिए बोली लगा सकती है।
एयर इंडिया इसके लिए जर्मन एयरक्राफ्ट मेंटीनेंस कंपनी लुफ्थांसा टेक्नीक और फ्रेंच-डच एयरलाइन
एयर फ्रांस और केएलएम(KLM) की इंजीनियरिंग यूनिट के साथ पार्टनरशिप करने की तैयारी में है।
एयर इंडिया की फ्लीट जरूरतों को पूरा करती है AIESL
एयर इंडिया में 25.1 पर्सेंट हिस्सेदारी रखने वाली सिंगापुर एयरलाइंस भी कंसोर्शियम का हिस्सा होगी।
सिंगापुर एयरलाइंस अपनी इंजीनियरिंग इकाई
एसआईए इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड के जरिए कंसोर्शियम में शामिल होगी।
यह बात इकनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट में कही गई है।
AIESL पहले एयर इंडिया की इंजीनियरिंग इकाई थी, अब इस पर सरकार का मालिकाना हक है।
AIESL एक मेंटीनेंस, रिपेयर एंड ऑपरेशंस (MRO) कंपनी है और यह बड़े स्तर पर एयर
इंडिया की फ्लीट जरूरतों को पूरा करती है। एयर इंडिया के लिए इसकी ओनरशिप बेहद अहम है।
FY 2022 में 840 करोड़ रुपये रहा कंपनी का मुनाफा
एयर इंडिया इंजीनियरिंग सर्विसेज लिमिटेड (AIESL) के लिए बिड्स मंगाने की खातिर
सरकार जल्द ही एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (EOI) डॉक्यूमेंट ला सकती है।
AIESL देश का सबसे बड़ा एमआरओ प्रोवाइडर है। कंपनी के पास अनुभवी वर्कफोर्स के साथ
देश भर में 6 हैंगर फैसिलिटीज हैं। कंपनी ने वित्त वर्ष 2022 में 450 एयरक्राफ्ट हैंडल किए हैं
और इसका प्रॉफिट 840 करोड़ रुपये रहा है। घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया है
- Advertisement -
- Advertisement -
कि लुफ्थांसा के सीईओ कई बार एयर इंडिया और टाटा संस के टॉप एग्जिक्यूटिव्स के साथ मीटिंग कर चुके हैं।
डिस्क्लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।
