SVB: बड़ा संकट, अमेर‍िका में एक और द‍िग्‍गज बैंक डूबा; जान‍िए ग्राहकों पर क्‍या होगा असर

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

SVB: बड़ा संकट, अमेर‍िका में एक और द‍िग्‍गज बैंक डूबा; जान‍िए ग्राहकों पर क्‍या होगा असर

SVB: आर्थ‍िक मोर्चे पर अमेर‍िका से बुरी खबर आ रही है.

सिलिकॉन वैली बैंक (SVB) के डूबने से अमेरिकी बाजारों में भूचाल आ गया.

- Advertisement -
- Advertisement -

साल 2008 के आर्थिक संकट के समय Washington Mutual के डूबने के बाद इसे

बड़ा आर्थिक संकट माना जा रहा है. स्टार्टअप पर फोकस करने वाले Silicon Valley Bank को

अमेरिकी नियामकों ने शुक्रवार को बंद कर दिया. बैंकिंग नियामकों ने

Federal Deposit Insurance Corporation (FDIC) को

बैंक के असेट के रिसीवर के तौर पर नियुक्त किया है.

13 मार्च को खुलेंगे बैंक के ऑफिस

रॉयटर्स की र‍िपोर्ट के अनुसार FDIC की तरफ से बताया गया क‍ि सिलिकॉन वैली बैंक के

ऑफिस 13 मार्च को खुलेंगे. इंश्योर्ड डिपॉजिटर्स को उनका इंश्योरेंस का पैसा मिल जाएगा.

लेकिन जानकारी है कि साल 2022 के अंत तक बैंक के 175 बिलियन डॉलर के डिपॉजिट में से

89% डिपॉजिट का इंश्योरेंस ही नहीं हुआ था. सूत्रों के हवाले से दावा क‍िया गया

क‍ि FDIC की कोश‍िश है क‍ि किसी दूसरे बैंक का सिलिकॉन वैली के साथ

विलय कर द‍िया जाए. इस कदम से अनसिक्योर्ड डिपॉजिट को सुरक्षित किया जा सकेगा.

यह है पूरा मामला

सिलिकॉन वैली बैंक (Silicon Valley Bank) अमेरिका का 16वां सबसे बड़ा बैंक था.

टेक्‍नोलॉजी सेक्‍टर में इस बैंक का बड़ा हिस्सा था. अमेरिका में बढ़ते ब्‍याज दर के बीच निवेशक

सतर्क हो गए हैं. इस बीच बैंक के ग्राहकों ने अपने पैसों की न‍िकासी शुरू कर दी.

इस दौरान बैंक ने अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए 1.75 बिलियन डॉलर फंड जुटाने की

घोषणा की. इस ऐलान के बाद बैंक की आर्थिक स्‍थ‍ित‍ि पर सवाल उठने लगे.

बैंक की पैरेंट कंपनी SVB Financial Group के शेयर भी 70% नीचे आ गए.

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...