SUV: जल्द ही भारतीय बाजार में एंट्री मारेंगी 2 नई 5-डोर लाइफस्टाइल एसयूवी क्या है इनमें खास
SUV: भारतीय बाजार में एसयूवी की डिमांड दिन पर दिन काफी तेजी से बढ़ते जा रही है।
हाल के दिनों में मारुति ने भारतीय बाजार में जिम्नी को लॉन्च किया है।
इसको टक्कर देने के लिए अब Mahindra & Mahindra और Force Motors वर्तमान में
अपने संबंधित मॉडलों – Mahindra Thar 5-door और Force Gurkha 5-door की टेस्टिंग
कर रही है। चलिए आपको बताते हैं इसमें क्या कुछ खास हो सकता है।
Mahindra Thar 5-door
महिंद्रा थार ब्रांड के लिए एक गेम -चेंजर साबित हो सकती है।
क्योंकि इसका 3 डोर वेरिएंट काफी सफल रहा हैं भारतीय बाजार में।
अब कंपनी को 5 डोर से उम्मीद है। वाहन निर्माता कंपनी ने इस कार के डिजाइन को काफी दमदार
बनाया है। अपने डिजाइन को बरकरार रखते हुए ही इसे ऐसे ही बनाया गया है।
इसमें एक लंबा व्हीलबेस और पीछे की ओर दरवाजा दिया गया है।
5-डोर थार में दो इंजन विकल्प मिलेंगे – एक 2.0L टर्बो-पेट्रोल मोटर और एक 2.2L टर्बो-डीजल
मिलेगा। इसमें 6 स्पीड का एमटी और 6-स्पीड एटी मिलेगा।
ये कार ऑफ रोडिंग के लिए काफी दमदार रहेगी। इसमें 4×4 सिस्टम होगा।
Force Gurkha 5-door
इस कार को भी कई बार टेस्टिंग के दौरान भारत में काफी तेजी से देखा गया है।
कंपनी इस कार की टेस्टिंग कब से कर रही है। ये इस सेगमेंट में सबसे दमदार दावेदार हो सकती है।
स्टाइलिश और मजबूत 4WD क्षमताओं के साथ, गोरखा 5-डोर का उद्देश्य एक बेजोड़ ऑफ-रोड
अनुभव प्रदान कराना है। इसके डिजाइन से ही पता चलता है ये जितनी शानदार होगी।
इसमें चौकोर हेडलैंप और दो-स्लेट ग्रिल शामिल हैं।
