Sugarcane price:किसानों के लिए राहत, मिलों ने शुरू किया गन्ना मूल्य भुगतान
Sugarcane price:मेरठ मंडल की शुगर मिलों ने चालू पेराई
सत्र 2023-24 का गन्ना मूल्य भुगतान करना शुरू कर दिया है।
मेरठ जनपद की तीन और बुलंदशहर की एक शुगर मिल ने गन्ने का
49.57 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है। बाकी शुगर मिलों ने अभी भुगतान नहीं किया है।
अधिकारियों का कहना है कि बाकी शुगर मिलें भी जल्द भुगतान शुरू करेंगी।
sugarcane price
मंडल की 15 शुगर मिलों में से 14 ने चालू पेराई सत्र की शुरुआत कर दी है।
अब तक करीब 104 लाख कुंतल गन्ने की खरीद की जा चुकी है।
खरीदे गए गन्ने के सापेक्ष शुगर मिलों ने गन्ना मूल्य का भुगतान करना भी शुरू कर दिया है।
यह भी पढ़ें :Sugarcane:किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार ने बढ़ा दी गन्ने की कीमत,जानिए नए दाम
मेरठ जनपद की मवाना शुगर मिल ने 14.16 करोड़, दौराला शुगर मिल ने 10.14 करोड़,
नंगलामल ने 8.67 करोड़ और बुलंदशहर की साबितगढ़ शुगर मिल ने
16.60 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है। चारों मिलों ने कुल 49.57 करोड़ रुपये का भुगतान किया है।
sugarcane price
उप गन्ना आयुक्त राजेश मिश्र और जिला गन्ना अधिकारी डॉ. दुष्यंत कुमार ने बताया कि
शुगर मिलों को 14 दिन के अंदर खरीदे गए गन्ने का भुगतान किए जाने के लिए
कहा जा रहा है। चार मिलों ने भुगतान करना शुरू कर दिया है।
मिलों को नहीं मिल रहा भरपूर गन्ना
गन्ना पेराई सत्र 2023-24 शुरू हो चुका है, लेकिन मिलों को भरपूर गन्ना नहीं मिल पा रहा है।
मिल हाउस खाली चलने से प्रबंधन को परेशानी हो रही है। इसका कारण मजदूरों की कमी है,
जिस वजह से गन्ने की छिलाई नहीं हो पा रही है। गन्ना किसानों के पास
पश्चिमी बंगाल, बिहार, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ आदि से बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर आते हैं
जो ठेके पर गन्ने की छिलाई करते हैं। ये मजदूर किसानों के पास ही रहते हैं
और सीजन खत्म होने के बाद अपने घर चले जाते हैं। दीपावली पंच पर्व के चलते
प्रवासी मजदूर घर से अभी नहीं आए हैं। अब त्योहार खत्म हो चुके हैं।
ऐसे में अब प्रवासी मजदूर गन्ना किसानों के पास पहुंचने लगेंगे।
गांव पाथौली निवासी किसान रवि सांगवान ने बताया कि उनके पास
पश्चिमी बंगाल के श्रमिक हर साल गन्ना सीजन के लिए आते हैं
और सीजन खत्म होने के बाद अपने घर लौट जाते हैं। अब त्योहार
खत्म हो चुके हैं तो श्रमिक भी एक दो दिन बाद पहुंचना शुरू हो जाएंगे।
