Student: ‘मैं पढ़ना चाहती हूं, मेरी शादी मत करवाइए’… जानिए क्या है नाबालिग छात्रा से जुड़ा पूरा मामला
Student: मैं पढ़ना चाहती हूं, मेरी शादी होने से रुकवा दीजिये।’ गुरुवार को ट्रांसपोर्टनगर पुलिस चौकी पहुंची
नाबालिग छात्रा ने यह बात कही तो पुलिस भी हैरान रह गई। पूछताछ में पता चला कि परिवार वाले उसकी शादी का
दबाव बना रहे हैं। शिकायत पर पुलिस ने उसके माता-पिता को तुरंत चौकी बुलाया।
छात्रों की शादी न करने की हिदायत दी। इस पर पिता ने अपनी मजबूरी का हवाला दिया और कहा,
उसकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। अच्छा रिश्ता मिला तो शादी के लिए हां बोल दिया। बेटी मना कर रही है
तो अभी शादी नहीं करेंगे। मूलरूप से फतेहपुर यूपी और वर्तमान में
धानमिल क्षेत्र में रहने वाली एक छात्रा गुरुवार सुबह मंडी चौकी पहुंच गई।
पुलिसकर्मियों ने पूछा तो बताया कि उसकी उम्र 16 साल है और वह कक्षा नौ में पढ़ती है।
आरोप लगाया कि पिता, मां और भाई जबरन उसकी शादी फतेहपुर निवासी रिश्तेदार के बेटे के साथ करवाना चाहते हैं।
बताया कि पिछले छह माह से उस पर शादी का दबाव बनाया जा रहा है।
विरोध करने के बाद भी परिजन जिद पर अड़े हुए हैं। जबकि वह अभी वह पढ़ना चाहती है।
यही नहीं वह अभी नाबालिग भी है। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने उसके माता-पिता को चौकी बुलाया।
पूछताछ की गई तो छात्रा के पिता ने बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है।
इस बीच बेटी के लिए अच्छा रिश्ता मिला तो उसकी शादी के लिए हां बोल दिया।
बेटी मना कर रही है तो वह शादी नहीं करेंगे। मामले में चौकी प्रभारी गुलाब सिंह कंबोज ने बताया कि
परिजनों को सख्त हिदायत दी गई है। चेतावनी दी है कि अगली बार शिकायत आने पर मुकदमे की कार्रवाई की जाएगी।
