Stock Market: निचले स्तरों में बाजार में रिकवरी, नेस्ले के शेयर 5 फीसदी चढ़े
Stock Market: फिन निफ्टी के एक्सपायरी के दिन बाजार हरे निशान में बंद हुआ.
आज बाजार में आखिरी घंटों में अच्छी रिकवरी देखने को मिली.
आखिरी घंटे की रिकवरी के बाद में मार्केट (Stock Market) आज बढ़त के साथ
बंद हुए हैं. सेंसेक्स-निफ्टी दोनों ही इंडेक्स हरे निशान में क्लोज हुए हैं.
आज सेंसेक्स 122.10 अंक यानी 0.17 फीसदी की बढ़त के साथ 71,437.19 के लेवल पर क्लोज हुआ है.
इसके अलावा निफ्टी इंडेक्स 34.45 अंक यानी 0.16 फीसदी की तेजी के साथ 21,453.10 पर बंद हुआ है.
नेस्ले के शेयर आज भागे
सेंसेक्स के टॉप-30 शेयरों की लिस्ट में आज नेस्ले इंडिया टॉप पर रहा है.
नेस्ले के शेयरों में आज 4.66 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है.
इसके अलावा एनटीपीसी, रिलायंस, एसबीआई, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनीलिवर,
यह भी पढ़ें :Stock Market: बाजार ने लगाई हैट्रिक, सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी, जानें कैसा रहा हाल?
पॉवर ग्रिड, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, जेएसडब्लू स्टील, कोटक बैंक,
एलटी, अल्ट्रा केमिकल और एशियन पेंट्स के शेयरों में भी तेजी रही है.
किन कंपनियों के शेयरों में रही गिरावट?
इसके अलावा अगर आज गिरावट वाले शेयरों की बात करें तो विप्रो के शेयर सबसे ज्यादा फिसले हैं.
इसके अलावा टीसीएस, एचसीएल टेक, टाटा स्टील, मारुति, बजाज फिनसर्व, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, एमएंडएम,
भारती एयरटेल, सन फार्मा, टाइटन, टाटा मोटर्स और HDFC Bank के शेयरों में भी तेजी रही है.
सेक्टोरियल इंडेक्स
सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो आज एनर्जी, एफएमसीजी,
पीएसई शेयरों में तेजी रही. इसके अलावा आज मेटल, आईटी, रियल्टी और ऑटो सेक्टर में गिरावट रही है.
फाइनेंशियल सर्विसेज, प्राइवेट बैंक सेक्टर में भी गिरावट रही.
