Stock Market: बाजार ने लगाई हैट्रिक, सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी, जानें कैसा रहा हाल?
Stock Market: शेयर मार्केट (Share Market) में आज तेजी देखने को मिली है.
सेंसेक्स और निफ्टी (Sensex-Nifty) दोनों ही इंडेक्स हरे निशान में क्लोज हुए हैं.
आज सेंसेक्स 594.91 अंक यानी 0.92 फीसदी की बढ़त के
साथ 64,958.69 के लेवल पर बंद हुआ है.इसके अलावा निफ्टी इंडेक्स 181.15 अंक यानी
0.94 फीसदी की बढ़त के साथ 19,411.75 के लेवल क्लोज हुआ है.
आज की तेजी के साथ ही निफ्टी अब 2-हफ्तों के ऊपरी लेवल पर क्लोज हुआ है.
यह भी पढ़ें :Stock Market:शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान पर बंद; इन शेयरों ने दिया बड़ा झटका
इसके अलावा आज सरकारी बैंकिंग इंडेक्स में गिरावट देखने को मिली है.
किन शेयरों में है गिरावट?
सेंसेक्स के टॉप-30 शेयरों की लिस्ट में आज एसबीआई, एचयूएल,
टाटा मोटर्स, टाइटन के शेयर्स गिरावट के साथ क्लोज हुए हैं. आज 4 कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है.
किन कंपनी के शेयरों में रही तेजी?
आज तेजी वाले शेयरों की लिस्ट में एलटी सबसे आगे रहा है. एलटी के
शेयर्स 2.3 फीसदी की बढ़त के साथ क्लोज हुए हैं. इसके अलावा एक्सिस बैंक,
पॉवर ग्रिड, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स, इंडसइंड बैंक,
एमएंडएम, अल्ट्रा केमिकल, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस, नेस्ले इंडिया,
टेक महिंद्रा, टीसीएस, एनटीपीसी, रिलायंस, जेएसडब्लू स्टील, भारती एयरटेल,
एचडीएफसी बैंक, सन फार्मा, कोटक बैंक, आईटीसी, विप्रो, एचसीएल टेक और मारुति के शेयरों में तेजी रही है.
सेक्टोरियल इंडेक्स में रहा मिलाजुला कारोबार
सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो पीएसयू बैंक और कंज्यूमर ड्यूरेबल सेक्टर में गिरावट रही है.
इसके अलावा निफ्टी बैंक, ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज, एफएमसीजी,
आईटी, मीडिया, मेटल, फार्मा, प्राइवेट बैंक, रियल्टी, हेल्थकेयर और निफ्टी ऑयल एंड गैस सेक्टर में तेजी है.
