Spices: लोगों के लिए राहत,मसालों की कीमत में आई बड़ी गिरावट,होली पर बढ़ेगा जायका

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Spices: लोगों के लिए राहत,मसालों की कीमत में आई बड़ी गिरावट,होली पर बढ़ेगा जायका

Spices: आम लोगों के लिए राहतभरी खबर है। इस होली पर सस्ते हुए मसाले व्यंजनों का जायका बढ़ाएंगे। बीते एक माह में सबसे कम दाम जीरे के हुए हैं।

पिछले वर्ष इन दिनों 500-600 रुपये प्रति किलोग्राम बिकने वाला जीरा इस होली पर 310-340 रुपये प्रति किलोग्राम थोक में बिक रहा है। एक महीना पहले यह 350-380 रुपये प्रति किग्रा था।

- Advertisement -
- Advertisement -

इसके अलावा इलायची, दालचीनी व काली मिर्च के भाव भी गिरे हैं। जीरे के मूल्य में यह गिरावट नई उपज बाजार में उपलब्ध होने से बताया जा रहा है।

व्यापारियों का कहना है कि इस वर्ष होली पर मसालों की कीमत में बड़ी गिरावट आई है। इससे थोक बिक्री 40-50 फीसदी तक बढ़ गई है।

मुह्वीगंज की वंशी मार्केट में शुक्रवार को फुटकर व्यापारियों की भीड़ रही। मसालों के थोक व्यापारी गिरधारी लाल अग्रवाल और आलोक गुप्ता ने बताया कि मसालों की कीमतों में गिरावट आने से फुटकर व्यापारी पहले से ज्यादा मसाले की खरीदारी कर रहे हैं।

वहीं, मसाला व्यापारी पीयूष अग्रवाल का कहना है कि नई फसल के बाजार में आने से आपूर्ति लगातार बनी हुई है।

यह रहा भाव

मसाला कीमत (रुपये प्रति किग्रा)

एक महीने पहले                    अब

जीरा 350-380                  310-340

काली मिर्च 620                     580

दालचीनी 250                       230

जावित्री 1850                       1800

सौंफ 160                              140

छोटी इलायची 1900               1700

बड़ी इलायची 1300                1400

मेथी 75                                 72

धनिया 90-140                     90-140

लौंग 880-900                     880-900

 

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related