Solar pump:सरकारी सब्सिडी पर खेतों में लगवाएं सोलर पंप,जानिए क्या है योजना

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Solar pump:सरकारी सब्सिडी पर खेतों में लगवाएं सोलर पंप,जानिए क्या है योजना

solar pump: देश में नवीकरणीय ऊर्जा के स्त्रोतों को बढ़ावा देने के लिए

केंद्र और राज्य सरकारें अपने-अपने स्तर पर कई शानदार स्कीम का संचालन कर रही हैं।

- Advertisement -
- Advertisement -

इसी सिलसिले में कुछ सालों पहले केंद्र सरकार ने एक बेहद ही

महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत की थी।इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री कुसुम योजना है।

देश में ऐसे किसानों की संख्या काफी अधिक है, जो डीजल से चलने वाले इंजनों की मदद से

अपने खेतों की सिंचाई करते हैं। गौर करने वाली बात है कि इसमें ईंधन को

खरीदने में किसानों का काफी ज्यादा पैसे व्यय होता है। ऐसे में सरकार किसानों को

खेतों में प्रधानमंत्री कुसुम योजना के अंतर्गत सोलर पंप लगाने पर अच्छी सब्सिडी दे रही है।

यह भी पढ़ें :Solar pump:पोर्टल खुल गया,सोलर पंप पर सरकार दे रही है 75% सब्सिडी, इस कंपनी का पंप लगाने पर होगा फ्री बीमा

solar pump की सहायता से किसानों को खेतों की सिंचाई करने के लिए

ईंधन पर पैसों को खर्च करने की जरूरत नहीं होगी। आइए जानते हैं

प्रधानमंत्री कुसुम योजना के अंतर्गत किसानों को खेतों में सोलर पंप लगाने पर 60 प्रतिशत की सब्सिडी मिल रही है।

इसके अलावा सरकार किसानों को 30 प्रतिशत की राशि लोन भी दे रही है।

अगर आप लोन की सुविधा का लाभ उठाते हैं, तो मात्र 10 प्रतिशत की

राशि को जमा करके आसानी से अपने खेतों में सोलर पंप को लगवा सकते हैं।सोलर पंप की

सहायता से खेतों की सिंचाई करने पर किसानों को ज्यादा पैसों को खर्च करने की जरूरत नहीं होती है।

सोलर पंप लगवाने के अलावा किसान खेतों में सोलर पंप संयंत्र स्थापित करके

अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। सोलर पंप संयंत्र स्थापित करने के बाद किसान बिजली भी बना सकते हैं।

विभाग किसानों द्वारा बनाई गई बिजली को 3 रुपये 7 पैसे के टैरिफ से खरीदेगा।

ऐसे में आप इसके माध्यम से अच्छी खासी कमाई सकेंगे। देश में

कई लोग भारत सरकार की कुसुम योजना का लाभ उठा रहे हैं।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related