Solar pump:सरकारी सब्सिडी पर खेतों में लगवाएं सोलर पंप,जानिए क्या है योजना
solar pump: देश में नवीकरणीय ऊर्जा के स्त्रोतों को बढ़ावा देने के लिए
केंद्र और राज्य सरकारें अपने-अपने स्तर पर कई शानदार स्कीम का संचालन कर रही हैं।
इसी सिलसिले में कुछ सालों पहले केंद्र सरकार ने एक बेहद ही
महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत की थी।इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री कुसुम योजना है।
देश में ऐसे किसानों की संख्या काफी अधिक है, जो डीजल से चलने वाले इंजनों की मदद से
अपने खेतों की सिंचाई करते हैं। गौर करने वाली बात है कि इसमें ईंधन को
खरीदने में किसानों का काफी ज्यादा पैसे व्यय होता है। ऐसे में सरकार किसानों को
खेतों में प्रधानमंत्री कुसुम योजना के अंतर्गत सोलर पंप लगाने पर अच्छी सब्सिडी दे रही है।
यह भी पढ़ें :Solar pump:पोर्टल खुल गया,सोलर पंप पर सरकार दे रही है 75% सब्सिडी, इस कंपनी का पंप लगाने पर होगा फ्री बीमा
solar pump की सहायता से किसानों को खेतों की सिंचाई करने के लिए
ईंधन पर पैसों को खर्च करने की जरूरत नहीं होगी। आइए जानते हैं
प्रधानमंत्री कुसुम योजना के अंतर्गत किसानों को खेतों में सोलर पंप लगाने पर 60 प्रतिशत की सब्सिडी मिल रही है।
इसके अलावा सरकार किसानों को 30 प्रतिशत की राशि लोन भी दे रही है।
