Solar plant लगाने का सर्वे शुरू,रुफ टॉप सोलर प्लांट के पढ़ें जरूरी नियम

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Solar plant लगाने का सर्वे शुरू,रुफ टॉप सोलर प्लांट के पढ़ें जरूरी नियम

solar plant: पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घर की छतों पर रूफ टॉप सोलर प्लांट लगाने की कवायद शुरू हो गई है।

प्लांट लगाने के लिए प्रयागराज समेत प्रदेश के सभी जिलों में घर-घर सर्वे शुरू हो गया है। अटल अक्षय ऊर्जा विभाग की तरफ से सर्वे कराया जा रहा है।

- Advertisement -
- Advertisement -

केंद्रीय विभाग ने सर्वे की जिम्मेदारी कॉमन सर्विस सेंटर को सौंपी है। सीएससी के ही प्रतिनिधि घर-घर जाकर योजना के फायदे बता रहे हैं।

साथ ही देख रहे हैं घर पर पक्की छत है कि नहीं है। क्योंकि रूफ टॉप Solar plant लगाने के लिए घर की छत पक्की होनी अनिवार्य है। पक्की छत वाले घरों में ही एजेंसी के प्रतिनिधि दस्तक दे रहे हैं।

सीएससी एसवीपी के जिला प्रबंधक शैलेंद्र सिंह ने बताया कि शहर के साथ ग्राम पंचायतों में घरों का सर्वे किया जा रहा है। एक से 10 किलोबाट के विद्युत उपभोक्ता इसमें पंजीकरण करा सकते हैं।

इस योजना का लाभ लेने के लिए घर में वैध बिजली कनेक्शन होना भी अनिवार्य है। पंजीकरण के बाद अटल अक्षय ऊर्जा विभाग भवनस्वामी से संपर्क करेगा।

इसमें उपभोक्ताओं को केंद्र व प्रदेश सरकार भारी अनुदान दे रही हैं। पंजीकरण के लिए लोग निकट के सीएससी में संपर्क कर सकते हैं।

पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना के तहत दो किलोवाट का रूफटॉप सोलर पैनल सिर्फ 30 हजार में लगवा सकते हैं।

यह 30 हजार रुपये भी दो से ढाई साल तक 500 से एक हजार रुपये की आसान किस्तों में अदा कर सकते हैं। 75 प्रतिशत केंद्र और राज्य सरकार सब्सिडी और अनुदान देगी।

एक किलोवाट का Solar panel लगवाने पर 60 हजार रुपये सब्सिडी है। 75 प्रतिशत तक छूट दो किलोवाट तक के लिए है।

तीन किलोवाट के सोलर पैनल लगवाने पर 60 प्रतिशत है। चार से 10 किलोवाट तक यह सब्सिडी 45, 36, 30, 26, 23, 20. 18 प्रतिशत है।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related