Solar panel:नई तकनीक अब धूप के साथ हवा से भी बनेगी बिजली, दिन के साथ रात में भी होगा बिजली का उत्पादन,जानें 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Solar panel:नई तकनीक अब धूप के साथ हवा से भी बनेगी बिजली, दिन के साथ रात में भी होगा बिजली का उत्पादन,जानें

Solar panel: सोलर पैनल जल्द ही धूप के साथ हवा में मौजूदा हाइड्रोजन से भी बिजली बनाएंगे।

इनसे अपेक्षाकृत जयादा बिजली बनेगी। धूप की मौजूदगी में तो ये पैनल बिजली उत्पादन करेंगे ही,

- Advertisement -
- Advertisement -

रात के समय भी हवा में मौजूदा हाइड्रोजन से बिजली उत्पादन की प्रकिया जारी रखेंगे।

शहर में 25 हजार सोलर पैनल स्थापना के लक्ष्य पर काम रही बिजली कंपनी, यहां हाइड्रोजन सोलर पैनल की संभावनाओं को तलाश रही है।

विदेशों में इस तरह के पैनल्स तैयार हो रहे हैं। आने वाले समय में शहर में भी ये नजर आएंगे।

इनकी खासियत ये होगी कि इसे लंबे समय के लिए स्टोर भी किया जा सकेगा। यानि बैटरी का खर्चा भी घटेगा।

ऐसे करते हैं काम

ये पैनल फोटो-कैटलिटिक वाटर स्प्लिटिंग प्रक्रिया का उपयोग करते हैं, जिसमें पानी को हाइड्रोजन और ऑक्सीजन में विभाजित किया जाता है।

पानी हवा में भाप और नमी के रूप में मौजूद होता है, जिसे ये पैनल अपने बेस में लगे ट्यूबों में कैप्चर करते हैं।

जैसे ही धूप इन पर पड़ती है, यह कैटलिटिक कन्वर्जन प्रक्रिया शुरू हो जाती है और हाइड्रोजन और ऑक्सीजन अलग हो जाते हैं।

इस सोलर सेल के भारतीय बाजार में आने का इंतजार है, जो हमारे घरों को आत्मनिर्भर और पर्यावरण के अनुकूल बनती है,

इस प्रणाली का उपयोग दुनिया के विभिन्न हिस्सों में किया जा रहा है, और कई कंपनियां इस दिशा में काम कर रही हैं।

जापानी कंपनियां कर रही काम

सोलर पैनल पर पड़ने वाली धूप से हाइड्रोजन बनेगा और इससे ही बिजली बनेगा। पैनल से बनने वाली हाइड्रोजन को टैंकों में स्टोर करके भी रखा जा सकेगा।

इस हाइड्रोजन से हाइड्रोजन फ्यूल बनाकर इसका वाहनों में भी उपयोग किया जा सकेगा।

कई जापानी कंपनियां हाइड्रोजन फ्यूल सेल पर काम कर रही हैं। यह तकनीक विकसित होती है, तो आप अपनी कार को भी इस प्रणाली से चला सकते हैं।

इस सिस्टम से आपका जीवन और घर आत्मनिर्भर हो सकता है। यानि बाहर से बिजली आपूर्ति से लेकर फ्यूल व कीचन गैस की आपूर्ति की जरूरत नहीं होगी।

  • संयम इंदुरख्या, एक्सपर्ट सोलर एनर्जी

सोलर पैनल्स में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। अगले एक से डेढ़ साल में भारतीय बाजारों में हाइड्रोजन सोलर पैनल आने की उम्मीद है। भोपाल में काफी संभावनाएं है।

 

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related