Social media: सोशल मीडिया पर छाने की ललक में जा रहे जेल, जुर्माने और कार्रवाई का नहीं कोई डर

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Social media: सोशल मीडिया पर छाने की ललक में जा रहे जेल, जुर्माने और कार्रवाई का नहीं कोई डर

Social media: लग्जरी गाड़ियों, फर्राटा भरती बाइकों, दोस्तों के साथ पार्टी, शादी-ब्याह यहां तक कि बेडरूम में असलहों की नुमाइश करते हुए रील्स, वीडियो फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने के मामले इन दिनों सर्वाधिक चर्चा में हैं। लोगों को दिखाने, सोशल मीडिया पर छा जाने की ललक में युवाओं की टोली हवालात और जेल की हवा खा रही है।

इसके बाद भी रील्स और वीडियो बनाने की धुन थम नहीं रही है। प्रयागराज की बात करें तो 90 दिनों में 31 मुकदमे इस संबंध में दर्ज हुए। यानि हर तीसरे दिन एक मुकदमा पुलिस की जांच का हिस्सा बना। ये 31 मामले ऐसे हैं, जिनमें पुलिस ने गिरफ्तारी की।

- Advertisement -
- Advertisement -

कुछ तो जमानत पा गए, लेकिन कई को जेल जाना पड़ा। ज्यादातर मामले पिस्टल, बंदूक लहराते हुए रील्स बनाने या फिर बारात में असलहों की नुमाइश करने के हैं। सोशल मीडिया पर चमकते सितारे बनने की होड़ में कान्वेंट स्कूलों के छात्रों की संख्या भी अच्छी खासी है।

कई नाबालिग छात्रों तक पर केस दर्ज हुए। हालांकि ऐसे लड़कों के माता-पिता को बुलाकर थाने में मुचलका भरा गया और छात्र की काउंसिलिंग कराई गई। 31 मामलों में मुकदमा दर्ज हुआ तो करीब तीन महीने में 29 मामलों में साइबर सेल, पुलिस टीमों ने बुलाकर नसीहत के साथ छोड़ा।

अब फ्रॉड से आपको बचाएगा आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस असिस्टेंट, कॉलर की देगा जानकारी

कई लड़कियों के वीडियो, फोटो भी अपलोड सोशल मीडिया पर रील्स, वीडियो, फोटो बनाने के मामले में कई लड़कियों पर भी कार्रवाई हुई। करेली ब्लॉक में कक्षा पांच की एक छात्रा को पूछते हुए पुलिस पहुंची तो मुहल्ले में खलबली मची।

पता चला कि एक शादी में लड़की का भाई लाइसेंसी पिस्टल लिए था। उसने बहन को पिस्टल रखने को दी तो छोटी बहन सहेलियों के साथ पिस्टल लेकर वीडियो बनाने लगी। लड़की के हाथ में पिस्टल की फोटो बाद में वायरल हो गई।

मुख्यमंत्री और पुलिस के पोर्टल पर भी शिकायतें

सोशल मीडिया की गतिविधियों पर साइबर सेल, पुलिस कमिश्नर के निगरानी सेल की ओर से कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा क्राइम ब्रांच में भी शिकायत पर एक्शन लिया जाता है। यहां तक कि मुख्यमंत्री के पोर्टल और यूपी पुलिस के पोर्टल पर ऐसे मामलों की शिकायतें पहुंच रही हैं। रील्स, फोटो तक अपलोड कर दी जाती हैं। ट्विटर हैंडल पर फोटो डाल टिप्पणी लिखने की वजह से तत्काल कार्रवाई होती है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related