Snake: गले में सांप डालकर खतरों के खिलाड़ी बनना शिक्षिका को पड़ा महंगा, बीएसए ने सस्पेंड

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Snake: गले में सांप डालकर खतरों के खिलाड़ी बनना शिक्षिका को पड़ा महंगा, बीएसए ने सस्पेंड

Snake: यूपी के अमरोहा में स्कूल परिसर में बेटे और अपने गले में सांप डालकर

वीडियो बनाने वाली शिक्षिका को बीएसए ने सस्पेंड कर दिया है।

- Advertisement -
- Advertisement -

इसके साथ ही निलंबन की कार्रवाई करते हुए आला अधिकारियों ने मामले की जांच

खंड शिक्षा अधिकारियों को सौंपी है। बता दें कि हाल ही में शिक्षिका का वीडियो और फोटो वायरल हुआ था।

जिसमें वह स्कूल परिसर में गले में सांप लपेटे हुए थी। वहीं इसके पहले अपने

स्पष्टीकरण में शिक्षिका ने फोटो में अपने गले में नजर आ रहे सांप को

रबर का होने का दावा किया था जबकि तस्वीरों में संपेरा भी साफ नजर आ रहा था।

ये मामला गजरौला क्षेत्र के सुल्तानठेर गांव का है। जहां बेसिक शिक्षा विभाग के

संविलियन विद्यालय में तैनात शिक्षिका की तस्वीर बीते दिनों सोशल मीडिया पर खासी वायरल हुई थीं।

यह भी पढ़ें :Cobra snake:कोबरा सांप एक साल में कितने बच्चे पैदा करता है? जानें 

स्कूल में अन्य बच्चों के साथ खींची गई एक फोटो में शिक्षिका ने अपने गले में सांप डाल रखा था

जबकि दूसरी तस्वीर में संपेरे ने उसके बेटे के हाथ में सांप पकड़ा रखा था।

वायरल फोटो में फोटो के साथ ही शिक्षिका ने कैप्शन लिखा था, ‘खतरों के खिलाड़ी’।

वायरल फोटो की जानकारी होने पर आला अफसरों के कान भी खड़े हो गए।

आनन-फानन बीईओ प्रकाशचंद ने शिक्षिका को नोटिस जारी कर तीन दिन में

स्पष्टीकरण तलब किया। बीईओ के मुताबिक शिक्षिका ने अपने जवाब में फोटों में

गले में दिखाई दे रहे सांप को प्लास्टिक-रबर का बताया है। रिपोर्ट बीएसए को भेजी गई है।

इस बाबत बीएसए डा.मोनिका का कहना है कि प्रथम दृष्टया शिक्षिका की लापरवाही उजागर होने पर उन्हें सस्पेंड किया गया है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...