आधी कीमत पर खरीदें ₹10,000 से कम के Redmi और Samsung smartphone
smartphone: क्या आप एक किफायती और फीचर-पैक स्मार्टफोन की तलाश में हैं?
तो अमेजन की ग्रेट इंडियन सेल 2023 में मिलने वाले ये स्मार्टफोन आपके लिए है।
आज की भागदौड़ भरी दुनिया में स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है।
इसलिए अगर आपका बजट कम है और आप 10 हजार रुपये से कम का फोन ढूंढ रहे हैं
तो ये खबर आपके लिए है। अमेजन सेल में ये फोन 50% तक की जबरदस्त छूट पर मिल रहा है।
आइए जानते हैं इस लिस्ट में बेहद अच्छे ब्रांड रेडमी और सैमसंग के कौन-कौन से फोन शामिल हैं
Redmi 12C
अमेजन सेल 2023 के दौरान बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन की तलाश करने वालों के लिए
Redmi 12C एक शानदार ऑप्शन है। यह फोन मीडियाटेक हेलियो G85 प्रोसेसर के साथ आता है।
यह भी पढ़ें :इन युवाओं को दस हजार वाला सैमसंग का Smartphone देगी योगी सरकार
फोन को अमेजन सेल में 50% के डिस्काउंट पर बेचा जा रहा है।
फोन का एमआरपी 13,999 रुपये है लेकिन सेल में फोन 6,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है।
Redmi A2
8MP का डुअल कैमरा सेटअप पोर्ट्रेट मोड सपोर्ट के साथ अच्छी तस्वीरें खींचता है।
सेल्फी के लिए इसमें 5MP का फ्रंट कैमरा है। फोन का एमआरपी 9,999 रुपये है
लेकिन सेल में फोन को 47% की छूट के बाद 5,299 रुपये में बेचा जा रहा है।
Samsung Galaxy M04
यह मीडियाटेक हेलियो P35 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर द्वारा संचालित है और इसमें 4GB रैम है,
जिसे रैम प्लस के साथ 8GB तक बढ़ाया जा सकता है। डिवाइस में 13MP+2MP का
डुअल कैमरा सेटअप है। इस फोन को 44% के ऑफ के बाद 7,499 रुपये में खरीद सकते हैं।
Samsung Galaxy M13
यह स्टाइलिश एक्वा ग्रीन रंग में आता है और इसमें 6000mAh की
बड़ी लिथियम-आयन बैटरी है। फोन का कैमरा सेटअप भी प्रभावशाली है,
जिसमें पीछे की तरफ 50MP+5MP+2MP का ट्रिपल कैमरा और शानदार फोटोग्राफी के लिए
8MP का फ्रंट कैमरा है। सैमसंग के ये फोन अमेजन सेल में 38% की छूट के बाद 9,199 रुपये में मिल रहा है।
