Smartphone : वीवो का 16 जीबी रैम वाला फोन इतने रुपए से कम, 50MP कैमरा, 44W चार्जिंग, जानें शानदार डील
Smartphone: अगर आप 20,000 रुपये से कम की रेंज में एक शानदार Smartphone खरीदना चाहते हैं
तो Amazon की धमाकेदार डील सिर्फ आपके लिए है। इस डील में आप वीवो के दमदार Smartphone Vivo Y36 को
एमआरपी 21,999 रुपये से 23 प्रतिशत डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं।
छूट के बाद फोन की कीमत 16,999 रुपये हो गई है। 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ इस फोन
पर 15,350 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। वीवो का यह फोन 16,999 रुपये – 15350 रुपये यानी
पुराने फोन की पूरी एक्सचेंज वैल्यू पर 1649 रुपये में आपका हो सकता है।
ध्यान रखें कि एक्सचेंज पर मिलने वाली अतिरिक्त छूट आपके पुराने फोन की स्थिति और ब्रांड पर निर्भर करेगी।
फोन को 1,000 रुपये के बैंक डिस्काउंट और 816 रुपये की शुरुआती ईएमआई के साथ अमेज़न डील पर भी
खरीदा जा सकता है। कंपनी इस फोन में 8 जीबी की एक्सटेंडेड रैम दे रही है,
जिससे इसकी कुल रैम 16 जीबी हो जाती है। इसके अलावा भी फोन में कई बेहतरीन फीचर्स हैं। आइए जानते हैं डिटेल.
कंपनी ने इस फोन में 2388×1080 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 6.64 इंच का फुल एचडी+ एलसीडी पैनल दिया है।
यह फोन 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।
इसमें आपको 8 जीबी वर्चुअल रैम भी मिलेगी। इससे फोन की कुल रैम 16GB तक बढ़ जाती है।
प्रोसेसर के तौर पर कंपनी इस फोन में स्नैपड्रैगन 680 चिपसेट दे रही है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में पीछे की तरफ एलईडी फ्लैश के साथ दो कैमरे दिए गए हैं।
इनमें 2 मेगापिक्सल बोकेह लेंस के साथ 50 मेगापिक्सल का मुख्य लेंस शामिल है।
सेल्फी के लिए इस फोन में आपको 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा।
फोन में दी गई बैटरी 5000mAh की है। यह बैटरी 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
ओएस की बात करें तो यह फोन एंड्रॉइड 13 पर आधारित फनटच ओएस 13 पर काम करता है।
वीवो का यह फोन दो कलर ऑप्शन मेट्योर ब्लैक और वाइब्रेंट गोल्ड में आता है।
