Sleep: बिना रात में सोए रहने का चैलेंज बन गया मौत का खेल,युवक की हालत देख डरे लोग! जानें नींद न लेने के खतरे
Sleep:रात में नींद पूरी न होने के बाद की थकान और बेचैनी से तो हम सभी वाकिफ होंगे.
सोशल मीडिया पर कुछ लोग ‘नो-स्लीप चैलेंज’ में हिस्सा लेकर कई दिन-रात जगकर गुजारने का रिकॉर्ड बनाने की होड़ में जुटे हैं.
सेहत को लेकर चिंता जताने लगे
नॉर्म (19) नाम के एक यू-ट्यूबर ने बिना सोए सबसे ज्यादा समय बिताने का विश्व रिकॉर्ड कायम करने की अपनी कोशिश
साइट पर लाइव प्रसारित की थी. 250 घंटे का समय बीतने के बाद दर्शक नॉर्म की सेहत को लेकर चिंता जताने लगे,
लेकिन वह नहीं रुका और 264 घंटे और 24 मिनट की अवधि ‘बिना सोए’ गुजार दी.
इसके बाद यू-ट्यूब और किक जैसी सोशल मीडिया साइट ने उसे प्रतिबंधित कर दिया.
453 घंटे यानी लगभग 19 दिन बिना सोए बिताए थे
नॉर्म ने सबसे ज्यादा समय तक जगे रहने का गिनीज विश्व रिकॉर्ड तोड़ने का दावा किया, जो सही नहीं था.
गिनीज बुक में यह विश्व रिकॉर्ड रॉबर्ट मैकडोनाल्ड के नाम दर्ज है, जिसने 1986 में 453 घंटे यानी लगभग 19 दिन बिना सोए बिताए थे.
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने 1997 में सुरक्षा कारणों से सबसे लंबा समय बिना सोए गुजारने के रिकॉर्ड की निगरानी करना बंद दिया.
