Skin: Holi के जिद्दी रंग को छुड़ाते समय न करें ये गलतियां,स्किन पर पड़ेगा बुरा असर

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Skin: Holi के जिद्दी रंग को छुड़ाते समय न करें ये गलतियां,स्किन पर पड़ेगा बुरा असर

Skin: होली रंगों का त्योहार है, लेकिन ये रंग स्किन पर भी असर डालते हैं.

अक्सर ऐसा होता है कि चेहरे पर या बॉडी पर लगा हुआ रंग नहीं छूट पाता है.

- Advertisement -
- Advertisement -

लोग इसको छुड़ाने के लिए जाने अनजाने में कुछ गलतियां करते हैं जिसके वजह से स्किन पर रैशेज, खुजली, ड्राइनेस, जलन जैसी समस्या हो जाती है.

यह भी पढ़ें :Skin Care: ऑयली स्किन वालों को भूलकर भी नहीं करनी चाहिए ये गलतियां, छीन जाएगा चेहरे का निखार

ऐसे में आइए जानते हैं कि होली का रंग छुड़ाते समय किन गलतियों से लोगों को बचना चाहिए.

1. स्किन को रगड़ने से बचें

होली के रंगों को हटाने के लिए स्किन को रगड़ना एक आम गलती है.

अक्सर लोग रंग छुड़ाने के लिए स्किन को रगड़ने लगते हैं. इसको रगड़ने से त्वचा में जलन और लालिमा हो सकती है.

इसलिए हल्के हाथ से रंग छुड़ाने की कोशिश करें. इसके लिए पहले तेल लगाएं और उसके बाद साबुन का उपयोग करें.

2. फेशियल से दूर रहें

होली के बाद फेशियल करवाना त्वचा के लिए हानिकारक हो सकता है.

रंगों में मौजूद केमिकल स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं. फेशियल करवाने से पहले कम से कम 24 घंटे तक आपको इंतजार करना चाहिए.

3. स्किन पर सीधे नींबू का रस न लगाएं

नींबू का रस रंगों को हटाने में मददगार होता है, लेकिन इसे सीधे त्वचा पर लगाने से त्वचा में जलन हो सकती है.

नींबू का रस पानी में मिलाकर उसको डाइलुट करें इसके बाद उसको स्किन पर लगाएं. इससे स्किन पर रिएक्शन होने की संभावना बहुत कम हो जाती है.

4. कपड़ा धोने वाला साबुन न लगाएं

अक्सर लोग रंग छुड़ाने के लिए कपड़ा वाला साबुन इस्तेमाल करने लगते हैं.

मगर रंगों का केमिकल और कपड़ा घुलने वाला साबुन का केमिकल आपस में रिएक्शन कर सकता है.

यह भी पढ़ें :Skin Care:चेहरे के दाग-धब्बों से कम हो रही है आपकी खूबसूरती,शामिल करें ये चीजें

ये साबुन स्किन के लिए बहुत कठोर होता है. रंगों को हटाने के लिए, हल्के साबुन या शैम्पू का उपयोग करें.

  • इसके अलावा यहां कुछ और सुझाव हैं जिसका पालन आपको करना चाहिए.
  • होली खेलने से पहले अपनी त्वचा पर तेल या मॉइस्चराइजर लगाएं.
  • रंगों को हटाने के लिए हल्के गुनगुने पानी का उपयोग कर सकते हैं.
  • रंगों को हटाने के लिए किसी हार्ड केमिकल या अनजान चीज का उपयोग न करें.
  • होली खेलने के बाद अपनी त्वचा को पानी से अच्छी तरह से धो लें.
  • अगर आपको त्वचा में जलन या लालिमा होती है, तो डॉक्टर से संपर्क करें.

Disclaimer: प्रिय पाठक, संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है. जी मीडिया इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है. हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित समस्या के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें. हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है.

 

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...