Shares: America की AI कंपनी का 20% हिस्सा खरीदा, खबर आते ही कंपनी के शेयरों में मची लूट, कीमत 50 रुपये से कम
Shares: Infibeam Avenues ने अमेरिका की एआई कंपनी का 20 प्रतिशत हिस्सा खरीद लिया है। इस खबर ने कंपनी के शेयरों में तेजी लाई है।
सोमवार को कंपनी के शेयर 10 प्रतिशत की उछाल के साथ 37.90 रुपये के लेवल पर पहुंच गया था। बता दें, कंपनी ने बताया है कि अमेरिका की कंपनी XDuce में 20 प्रतिशत हिस्सा 10 मिलियन डॉलर में खरीदा गया है।
XDuce का हेडक्वार्ट अमेरिका के न्यू जर्सी में स्थित है। कंपनी के पास मौजूदा समय में 150 से अधिक डेवलपर्स हैं। क्लाइंट्स की बात करें तो उत्तरी अमेरिका में कई इश्योरेंस बेचने वाली कंपनियां ग्राहक हैं।
क्या कहा है कंपनी के अधिकारियों ने
Infibeam Avenues के ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर विश्वास पटेल कहते हैं, “पिछले साल हमारा इंटरनेशनल बिजनेसेज का योजदान 10 प्रतिशत से कम का था।
हम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 30 प्रतिशत की ग्रोथ हासिल करना चाहते हैं। ऐसे में XDuce का रणनीतिक निवेश इसमें काफी मददगार साबित होगा।
शेयर बाजार में कंपनी का प्रदर्शन कैसा है?
Infibeam Avenues के शेयरों में उछाल सितंबर 2023 से देखने को मिली है। तब से अबतक कंपनी के शेयरों का भाव 14.60 रुपये से 37.90 रुपये के लेवल पर पहुंच गया है। यानी पोजीशनल निवेशकों को 154 प्रतिशत का फायदा हो चुका है।
कंपनी का बहिखाता कितना मजबूत?
चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही Infibeam Avenues के लिए अबतक की सबसे शानदार तिमाही साबित हुई है। इस दौरान कंपनी का प्रॉफिट (टैक्स भुगतान के बाद) 42.10 करोड़ रुपये रहा है।
जोकि सालाना आधार पर 64 प्रतिशत अधिक है। बता दें, कंपनी का EBITDA 69 करोड़ रुपये रहा है। यह भी सबसे अधिक है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
