Share Market में खरीदारी से लौटी रौनक, सेंसेक्स 60000 के पार; निफ्टी में भी तेजी
Share Market: विदेशी पूंजी का निवेश होने के बीच वाहन, बिजली और
धातु शेयरों में अंतिम दौर की खरीदारी आने से घरेलू मानक सूचकांक सेंसेक्स
और निफ्टी दो सत्रों की गिरावट से उबरते हुए बढ़त के साथ बंद हुए.
उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स
204.16 अंक यानी 0.31 प्रतिशत बढ़कर 66,174.20 अंक पर बंद हुआ.
कारोबार के दौरान एक समय यह 66,256.20 के ऊपरी और 65,906.65 के निचले स्तर पर रहा.
20 हजार के करीब निफ्टी
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का मानक सूचकांक निफ्टी 95 अंक (0.48 प्रतिशत) बढ़कर
19,889.70 अंक पर बंद हुआ. सेंसेक्स की कंपनियों में से टाटा मोटर्स, बजाज फिनसर्व,
अल्ट्राटेक सीमेंट, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी,
यह भी पढ़ें :Share Market में पैसा लगाते वक्त कैसे चुनें सही ब्रोकर? नए जमाने में इन बातों का रखें ध्यान
टाइटन और एक्सिस बैंक प्रमुख रूप से बढ़त के साथ बंद हुईं. दूसरी तरफ आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर,
आईसीआईसीआई बैंक और पावर ग्रिड के शेयरों में गिरावट का रुख रहा.
यूरोप के प्रमुख बाजार में गिरावट
एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का
शंघाई कंपोजिट चढ़कर बंद हुए जबकि जापान का निक्की और हांगकांग का
सूचकांक हैंगसेंग गिरावट के साथ बंद हुए. यूरोप के प्रमुख बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे.
सोमवार को अमेरिकी बाजार मामूली गिरावट के साथ बंद हुए थे.
इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.19 प्रतिशत चढ़कर 80.93 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया.
गुरु नानक जयंती के अवसर पर सोमवार को शेयर बाजार बंद रहे थे.
Share Market के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने शुक्रवार को
2,625.21 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी खरीदी थी. पिछले कारोबारी दिवस शुक्रवार को
सेंसेक्स 47.77 अंक की गिरावट के साथ 65,970.04 पर बंद हुआ था,
जबकि निफ्टी 7.30 अंक फिसलकर 19,794.70 अंक पर रहा था.
