Share Market: अंबानी के साथ डील के बाद हुई चांदी, इस कंपनी का शेयर बना रॉकेट, निवेशकों की आ गई मौज

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Share Market: अंबानी के साथ डील के बाद हुई चांदी, इस कंपनी का शेयर बना रॉकेट, निवेशकों की आ गई मौज

share market: मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्री की एक चॉकलेट कंपनी के साथ हुई

डील के बाद उसकी चांदी हो गई है. इस चॉकलेट कंपनी का नाम है लोटस. लगातार 20 दिन से इसके शेयरों में अपर

- Advertisement -
- Advertisement -

सर्किट लग रहा है. 23 दिसंबर 2022 को इसका शेयर 96 रुपये पर था.

शुक्रवार को लोटस चॉकलेट कंपनी का स्टॉक उछलकर 225 रुपये पर बंद हुआ.

इस तेजी से पीछे रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ हुई डील है. यही वजह है

कि इस कंपनी के स्टॉक्स में लगातार अपर सर्किट लग रहा है. यह अपने 52 वीक के हाई लेवल तक भी पहुंच गया.

ईशा अंबानी संभाल रही हैं कमान

लोटस कंपनी के शेयर शुक्रवार को 5 परसेंट के उछाल के साथ 225 रुपये पर खुले. हाल ही में लोटस चॉकलेट कंपनी

के साथ रिलायंस रिटेल वेंचर्स ने एक डील की घोषणा की थी. इसके बाद तो निवेशक इस कंपनी के शेयर्स पर टूट पड़े.

वह इसके स्टॉक्स की जमकर खरीदारी कर रहे हैं. रिलायंस वेंचर्स की कमान मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी के

हाथों में है. रिटेल सेक्टर में मुकेश अंबानी अपने बिजनेस का विस्तार कर रहे हैं.

दोनों कंपनियों के बीच यह डील 8.94 मिलियन डॉलर में है. साल 1988 में लोटस चॉकलेट कंपनी की स्थापना हुई थी.

स्टॉक्स में आई तेजी

कंपनी के स्टॉक में पिछले एक महीने में 100 परसेंट की तेजी देखने को मिली है.

लोटस चॉकलेट कंपनी में रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) और रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड

(RRVL) ने 26 प्रतिशत अतिरिक्त हिस्सेदारी पाने के लिए ओपन ऑफर की पेशकश की है.

इसके तहत रिलायंस 11.5 रुपये प्रति शेयर के निश्चित मूल्य पर चॉकलेट कंपनी के 33.38 लाख शेयर खरीदेगी.

ओपन ऑफर का मैनेजमेंट डीएएम कैपिटल कर रहा है. यह 21 फरवरी 2023 से शुरू होकर

6 मार्च 2023 को खत्म होगा. मुकेश अंबानी रिटेल सेक्टर में कारोबार विस्तार की योजना बना रहे हैं.

इसी वजह से रिलायंस इंडस्ट्रीज विभिन्न कंपनियों को खरीदकर उन्हें अपने समूह का हिस्सा बना रही है.

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related