SBI से लोन लेने वालों को झटका, आज से लागू हुआ नया न‍ियम

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

SBI से लोन लेने वालों को झटका, आज से लागू हुआ नया न‍ियम

SBI : अगर आपने एसबीआई से लोन ल‍िया है या लोन लेने की प्‍लान‍िंग कर रहे हैं

तो इस खबर से अपडेट हो जाइए. जी हां, देश के सबसे बड़े पब्‍ल‍िक सेक्‍टर के

- Advertisement -
- Advertisement -

बैंक स्‍टेट बैंक ऑफ इंड‍िया (SBI) ने एमसीएलआर (MCLR) और बेस रेट को बढ़ा द‍िया है.

नई दर को बैंक की तरफ से 15 दिसंबर, 2023 को लागू कर द‍िया गया है.

एसबीआई की वेबसाइट पर भी इस बारे में जानकारी अपडेट कर दी गई है.

एमसीएलआर वह म‍िन‍िमम ब्‍याज दर है, ज‍िस पर बैंक ग्राहकों को लोन दे सकता है.

एसबीआई ने बेस रेट को 10.10% से बढ़ाकर 10.25% कर दिया है.

तीन साल वाली एमसीएलआर 10 बेस‍िस प्‍वाइंट बढ़ी

एसबीआई की द‍िसंबर 2023 के ल‍िए एमसीएलआर दरें 8% और 8.85% के बीच हैं.

यह भी पढ़ें :SBI BANK में सरकारी नौकरी का रिजल्ट जारी, पास होने वालों को करना होगा ये काम

ओवरनाइट एमसीएलआर दर 8% तय की गई है. एक महीने और तीन महीने के ल‍िए

एमसीएलआर दर को 8.15% से बढ़ाकर 8.20% कर द‍िया गया है.

छह महीने की एमसीएलआर 10 बीपीएस बढ़कर 8.55% हो गई है.

ग्राहकों के लोन से जुड़े एक साल के एमसीएलआर को 8.55% से 10 बीपीएस बढ़ाकर 8.65% कर दिया गया है.

दो साल और तीन साल वाले एमसीएलआर को में भी 10 बेस‍िस प्‍वाइंट का

इजाफा हुआ है और यह बढ़कर 8.75% और 8.85% हो गया है.

इसके अलावा, बीपीएलआर में भी 15 बेस‍िस प्‍वाइंट का इजाफा क‍िया गया है

और इसे बढ़ाकर 15 परसेंट कर द‍िया गया है. यह बदलाव भी 15 दिसंबर 2023 से लागू हो गया है.

एसबीआई ने हाल ही में होम लोन की ब्याज दर में 65 बेस‍िस प्‍वाइंट तक की कमी के साथ

स्‍पेशल फेस्‍ट‍िव सीजन ऑफर पेश क‍िया है. यह ऑफर 31 दिसंबर, 2023 तक वैल‍िड है.

बैंक की तरफ से होमलोन 8.4% की दर पर द‍िया जा रहा है. इसके अलावा,

ग्राहक एसबीआई टॉप-अप हाउस लोन पर भी 8.9% की र‍ियायती दर का फायदा उठा सकते हैं.

यानी 1 जनवरी से आपको होम लोन के ल‍िए ज्‍यादा ब्‍याज देना होगा.

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...