SBI के ग्राहक हैं तो बिना ATM Card के निकलें कैश, जानिए क्या है स्टेप बाय स्टेप प्रॉसेस
ATM Card: भारत में यूपीआई के जरिए सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है।
लेकिन आज भी कई कामों में डिजिटल पेमेंट की जगह कैश की आवश्यकता पड़ती है।
ऐसे में कई बार लोगों के पास कैश न हो पाने की वजह से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है।
ऑनलाइन पेमेंट के चलन होने के बाद लोग अपने साथ कैश लेकर नहीं चलते हैं।
ऐसे में हम ATM Card से कैश तो आसानी से निकाल सकते हैं पर
एटीएम कार्ड पास ना होने पर हमारी परेशानी और बढ़ जाती है। इस परेशानी को खत्म करने के लिए
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने योनो ऐप (YONO App) को यूपीआई (UPI) से जोड़ा है।
यह भी पढ़ें :ATM Card पर मिलता है 10 लाख तक का दुर्घटना बीमा, पढ़िए क्लेम प्रोसेस
ऐसे में अब बिना क्रेडिट कार्ड के भी आसानी से एटीएम से कैश विड्रॉ किया जा सकता है।
इस फीचर को इंटर पेएबल कार्डलेस कैश विथड्रावल (ICCW) कहा जाता है।
यह फीचर सभी एटीएम पर मौजूद है। बैंक ने कहा कि इस नए फीचर से
ATM Card के क्लोनिंग से हो रहे धोखाधड़ी को रोका जा सकता है।
आइए, जानते हैं कि आप बिना ATM Card के कैसे कैश निकाल सकते हैं।
डेबिट कार्ड के बिना कैसे निकाले एटीएम से कैश
आपको सबसे पहले अपेन पोन में योनो ऐप को ओपन करना है।
इसके बाज आपको ‘Cash Withdrawal’ सेक्शन को सेलेक्ट करना है।
अब आप जितना कैश निकालना चाहते हैं उतना अमाउंट दर्ज करें।
इसके बाद अब आप अपने एटीएम को सेलेक्ट करें।
अब एक QR कोड जनरेट होगा।
आपको QR कोड को स्कैन करना है।
QR कोड को स्कैन करने के बाद आप अपना यूपीआई आईडी और यूपीआई पिन दर्ज करें।
यूपीआई पिन को दर्ज करने के बाद आप जैसे ही सबमिट ऑप्शन पर क्लिक करते हैं।
उसके बाद आपके अकाउंट से कैश डिस्पर्स हो जाएगा।
