Samsung Galaxy Book 4 सीरीज की सेल आज से शुरू, चेक करें कीमत और ऑफर

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Samsung Galaxy Book 4 सीरीज की सेल आज से शुरू, चेक करें कीमत और ऑफर

Samsung का अब तक का सबसे पावरफुल लैपटॉप आखिरकार भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध है. कंपनी ने इस महीने की शुरुआत में भारत में Samsung Galaxy Book 4 सीरीज लॉन्च की थी.

अब, अपने आधिकारिक लॉन्च के ठीक पांच दिन बाद, Samsung Galaxy Book 4 सीरीज देश में खरीदने के लिए उपलब्ध है. जिन्हें नहीं पता है,

- Advertisement -
- Advertisement -

उन्हें बता दें कि Samsung Galaxy Book 4 सीरीज, Galaxy Book 3 के बाद लॉन्च की गई है, जो पिछले साल भारत में 1,09,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर आई थी.

भारत में Samsung Galaxy Book 4 सीरीज की कीमत और ऑफर

Samsung Galaxy Book 4 360 की भारत में कीमत 1,14,990 रुपये से शुरू होती है और यह सिंगल ग्रे कलर वेरिएंट में आ रही है. दूसरी ओर, Galaxy Book 4 Pro की कीमत भारत में 1,31,990 रुपये से शुरू होती है

और यह मूनस्टोन ग्रे और प्लैटिनम सिल्वर कलर वेरिएंट में आता है. आखिर में सीरीज का टॉप मॉडल, यानी Galaxy Book 4 Pro 360 भारत में 1,63,990 रुपये से शुरू होता है और यह सिंगल मूनस्टोन ग्रे कलर वेरिएंट में खरीदने के लिए उपलब्ध है.

अब ऑफर की बात कर लेते हैं. Samsung गैलेक्सी बुक 4 प्रो 360, गैलेक्सी बुक 4 प्रो और गैलेक्सी बुक 4 360 की खरीद पर सैमसंग 10,000 रुपये का कैशबैक या 8,000 रुपये तक का अपग्रेड बोनस दे रहा है.

इसके अलावा, खरीदार नो-कॉस्ट का ऑप्शन भी चुन सकते हैं. 24 महीने तक ईएमआई नो-कॉस्ट है.

छात्रों के लिए ऑफर

अगर आप स्टूडेंट हैं तो सैमसंग आपको अलग से फायदा पहुंचा रही है. कंपनी का कहना है कि छात्र गैलेक्सी बुक 4 सीरीज की खरीद पर 10 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट का लाभ उठा सकते हैं.

कहां से खरीद सकते हैं

Samsung के इस लेटेस्ट लैपटॉप सीरीज यानी Galaxy Book 4 Pro 360, Galaxy Book 4 Pro और Galaxy Book 4 360 को Samsung.com के अलावा कई ऑनलाइन स्टोर और सेलेक्टेड रिटेल स्टोर से खरीद सकते हैं.

Samsung Galaxy Book 4 360 स्पेसिफिकेशन

फीचर्स की बात करें तो यह लैपटॉप 15.6 इंच के फुल एचडी सुपर AMOLED टचस्क्रीन डिस्प्ले के साथ आता है जिसका रेजोल्यूशन 1920 x 1080 पिक्सल है.

यह इंटेल के कोर अल्ट्रा 7 या अल्ट्रा 5 प्रोसेसर पर चलता है, जो इंटेल आईरिस एक्सई ग्राफिक्स, 16 जीबी एलपीडीडीआर 5 रैम और 1 टीबी तक स्टोरेज स्पेस के साथ जुड़ा हुआ है. इसमें 68Wh की बैटरी है.

Samsung Galaxy Book 4 Pro के स्पेसिफिकेशन

ये लैपटॉप 16-इंच और 14-इंच WQXGA+ डायनामिक AMOLED टचस्क्रीन डिस्प्ले के साथ 2880 x 1800 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आता है. यह इंटेल के कोर अल्ट्रा 7 या अल्ट्रा 5 प्रोसेसर पर चलता है,

जो इंटेल आर्क ग्राफिक्स, 32 जीबी तक एलपीडीडीआर 5 एक्स रैम और 1 टीबी तक स्टोरेज स्पेस के साथ जुड़ा हुआ है. इसमें 76Wh तक की बैटरी है.

Samsung Galaxy Book 4 Pro 360 के स्पेसिफिकेशन

ये लैपटॉप 16-इंच WQXGA+ डायनामिक AMOLED टचस्क्रीन डिस्प्ले के साथ 2880 x 1800 पिक्सल के रेजोल्यूशन के साथ आता है.

यह इंटेल के कोर अल्ट्रा 7 प्रोसेसर पर चलता है, जो इंटेल आर्क ग्राफिक्स, 16 जीबी एलपीडीडीआर 5 एक्स रैम और 1 टीबी तक स्टोरेज स्पेस के साथ जुड़ा हुआ है. इसमें 76Wh बैटरी है.

 

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...