Samsung ने भारत में खोला पहला ऑफलाइन फ्लैगशिप स्टोर, ऐपल के सबसे बड़े स्टोर के है पास

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Samsung ने भारत में खोला पहला ऑफलाइन फ्लैगशिप स्टोर, ऐपल के सबसे बड़े स्टोर के है पास

Samsung: ऐपल के बाद अब सैमसंग भी BKC पहुंच गया है. हालांकि, दोनों के स्टोर अलग-अलग मॉल में हैं. सैमसंग ने अपने पहले ऑनलाइन-टू-ऑफलाइन लाइस्टाइल स्टोर को लॉन्च कर दिया है.

ये स्टोर मुंबई में BKC स्थित Jio World Plaza मॉल में है. Samsung का ये स्टोर लगभग 8000 स्कॉयर फीट एरिया में फैला हुआ है.

- Advertisement -
- Advertisement -

यह भी पढ़ें :108MP कैमरे वाले पुराने 5G फोन को मिला तगड़ा अपडेट, Samsung यूजर्स की हुई मौज

इसमें ब्रांड के टॉप ऑफ दि लाइन प्रीमियम प्रोडक्ट्स मिलेंगे. ये प्रोडक्ट्स आपके घर में कैसे दिखेंगे स्टोर में आपको इसका भी अंदाजा मिल जाएगा.

कंपनी ने कई तरह के एक्सपीरियंस जोन बनाए हैं, जिससे पता चलता है कि रियल लाइफ में ये डिवाइसेस आपके घर या ऑफिस में कैसे दिखेंगे.

क्या है Samsung BKC में स्पेशल?

वैसे तो आपको सैमसंग के कई दूसरे स्टोर्स भी देशभर में मिल जाएंगे, लेकिन Samsung BKC जैसा एक्सपीरियंस आपको वहां नहीं मिलेगा.

कंपनी ने अपने स्टोर को अलग-अलग जोन में बांटा है. इसमें आपको गेमिंग, स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी, स्मार्ट होम और स्मार्ट किचन के तमाम अप्लायंस मिल जाएंगे.

Samsung BKC में आपको ब्रांड के प्रीमियम प्रोडक्ट्स ही देखने को मिलेंगे. कंपनी ने Galaxy AI फीचर्स फोन्स को यहां शामिल किया है.

इसमें आपको ब्रांड की लेटेस्ट स्मार्टफोन सीरीज के फोन्स- Galaxy S24, Galaxy S24 Plus और Galaxy S24 Ultra मिलेंगे.

इसके अलावा यूजर्स को सैमसंग Galaxy S23 सीरीज, Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 के फोन्स भी मिलेंगे.

कंपनी ने अपनी प्रीमियम रेंज के टीवीज को भी स्टोर में शामिल किया है. इसके अलावा लैपटॉप, ईयरबड्स और गैलेक्स वॉच भी स्टोर में उपलब्ध है.

यह भी पढ़ें :Samsung यूजर्स की बल्ले-बल्ले, पुराने हैंडसेट में मिलेंगे 1.5 लाख वाले फोन के फीचर्स, जानिए पूरा डिटेल्स

अलग-अलग जोन में बंटा है स्टोर

यहां पर यूजर्स को स्पेशल कस्टमाइज एक्सेसरीज भी मिलेंगी. कंपनी का स्टोर आठ जोन हॉबी रूम, होम ऑफिस, होम कैफे, कनेक्टेड किचन, इंजेलिजेंस क्लोजेट, प्राइवेट सिनेमा, मोबाइल जोन और होम एटेलियर में मिलेगा. अलग-अलग जोन को अलग-अलग प्रोडक्ट्स के लिए डिजाइन किया गया है.

स्टोर इंटीग्रेटेड सर्विस सेंसर के साथ आता है. जहां कंज्यूमर्स ऑनलाइन या ऑफलाइन अपॉइंटमेंट ले सकते हैं. अपने डिवाइसेस के लिए पिकअप सर्विस रिक्वेस्ट कर सकते हैं.

स्टोर गैलेक्सी डिवाइसेस के लिए सेम डे रिपेयर सर्विस ऑफर करता है. Samsung BKC कस्टमर्स को दो या ज्यादा SmartThings इनेबल प्रोडक्ट्स खरीदने पर प्रोडक्ट्स इंस्टॉलेशन के साथ फ्री SmartThings सेटअप मिलेगा.

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...