Sahara Refund :क्या आपका भी सहारा में फंसा है पैसा, जानिए कैसे मिलेगा वापस, यहां करें लॉगिन, देखें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Sahara Refund :क्या आपका भी सहारा में फंसा है पैसा, जानिए कैसे मिलेगा वापस, यहां करें लॉगिन, देखें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

Sahara Refund: सहारा इंडिया में फंसे करीबन 10 करोड़ से अधिक निवेशकों को राहत मिली है।

अब जल्द ही उनके पैसे वापस किए जाएंगे। इसके लिए सरकार ने सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल को लांच कर दिया है।

- Advertisement -
- Advertisement -

इस पोर्टल के जरिए अब वो लोग अपना पैसा ऑनलाइन वापस पा सकेंगे जिनका पैसा सहारा में फंसा हुआ है।

पोर्टल (Sahara Refund) के जरिए सहारा की 4 को-ऑपरेटिव सोसाइटी के निवेशक ही

आवेदन कर सकेंगे। आइए जानते हैं डिटेल में क्या है प्रोसेस?

Sahara Refund पाने के लिए क्या है प्रोसेस?

1. इसके लिए सबसे पहले निवेशकों को https://mocrefund.crcs.gov.in/ पोर्टल पर लॉगिन करना होगा।

2. पोर्टल के होमपेज पर जमाकर्ता पंजीकरण पर क्लिक करना पड़ेगा।

3. यहां आपको अपना आधार नंबर और इससे जुड़ा मोबाइल नंबर डालना होगा।

4. इसके बाद आप सेंड OTP पर क्लिक करें और OTP दर्ज करें।

5. रजिस्ट्रेशन पूरा होने पर जमाकर्ता लॉगिन पर क्लिक करें।

यह भी पढ़ें :Sahara Refund Portal से  आया बङा अपडेट ! अबकी बार मिलेगा पुरा पैसा 

6. इसके बाद फिर से आधार ने लास्ट चार अंक और मोबाइल नंबर डालकर OTP दर्ज करें।

7. नियम और शर्तों को पढ़कर ‘मैं सहमत हूं’ पर क्लिक करें, यहां आपका बैंक क नाम, DOB (जन्मतिथि) आ जाएगी।

8. इसके बाद आपको डिपाॅजिटर्स सर्टिफिकेट के साथ क्लेम रिक्वेस्ट फॉर्म भरना होगा

और सोसाइटी का नाम, सदस्यता नंबर, जमा राशि भरनी होगी।

9. सभी डिटेल्स दर्ज और वैरिफिकेशन के बाद आपको पोर्टल पर क्लेम लेटर डाउनलोड करना होगा।

इस पर अपनी पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाना होगा और साइन करना होगा।

10. इसके बाद फिर से क्लेम लेटर को अपलोड करें। इसके सक्सेसफुल होते ही

रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आपको कंफर्मेशन का मैसेज भेजा जाएगा।

11. इसके बाद 45 दिन के भीतर क्लेम राशि आपके आधार से जुड़े अकाउंट में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

Sahara Refund ये निवेशक कर सकेंगे आवेदन

सहारा को-ऑपरेटिव सोसाइटी की चार सोसाइटीज में जिन लोगों ने निवेश किया था,

वो लोग इस पोर्टल पर अपना पैसे को रिफंड के लिए आवेदन कर सकते हैं।

चार सहकारी समितियों- सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, सहारायन यूनिवर्सल मल्टीपर्पज

सोसाइटी लिमिटेड, हमारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड और

स्टार्स मल्टीपर्पज कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड में लगभग 2.5 करोड़ लोगों के 30,000 रुपये तक जमा हैं।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related