RX100:80-90 के दशक की फर्राटेदार बाइक Yamaha RX100 फिर कर रही वापसी! मिलने वाला है जबरदस्त इंजन पॉवर

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

RX100: 80-90 के दशक की फर्राटेदार बाइक Yamaha RX100 फिर कर रही वापसी! मिलने वाला है जबरदस्त इंजन पॉवर

RX100: के दशक की सबसे तेज रफ्तार वाली बाइक, जो भारत की पहली स्पीड बाइक भी थी,

जल्द ही वापसी करने वाली है। Yamaha अपनी लिजेंडरी RX100 बाइक को वापस लाने की तैयारी कर रही है।

- Advertisement -
- Advertisement -

हालांकि, इस बार इसमें पहले से बड़ा इंजन दिया जा रहा है। तो चलिए

2 स्ट्रोक वाली ‘पॉकेट रॉकेट’ कही जाने वाली इस बाइक के बारे में जानते हैं।

कंपनी ने दिए वापस आने के संकेत

यामाहा इंडिया के अध्यक्ष ईशिन चिहाना ने कुछ समय पहले कहा था कि आरएक्स100 वापसी कर रहा है।

उनके मुताबिक, RX100 का नाम को सहेज कर रखा गया है और अब तक किसी दूसरी मोटरसाइकिल पर

इस्तेमाल नहीं किया गया है। अब कंपनी अपने समय की आइकॉनिक बाइक को वापस लाने की तैयारी कर रही है।

कैसा हो सकता है इंजन?

उम्मीद की जा रही है कि नई अपकमिंग आरएक्स100 बाइक को पहले से ज्यादा पॉवरफुल इंजन के साथ

लाया जाएगा। वर्तमान समय में कंपनी के पास 125 सीसी इंजन वाला फेमस रेडर 125 मॉडल है।

वहीं, यामाहा के 150cc और 250cc इंजन वाले मॉडल्स भी खूब पसंद किए जाते हैं।

इसलिए, उम्मीद है कि अपकमिंग बाइक 125cc से 250cc रेंज के बीच आ सकती है।

इस इंजन के साथ RX100 सीधा Royal Ennfield की मोटरसाइकिलों को टक्कर देगी।

नए अपडेट्स को किया जा सकता है शामिल

नई Yamaha RX100 में इंजन के साथ ही अपडेटेड डिजाइन और अपने रेट्रो लुक में पेश किये

जाने की योजना है। RX100 का एक आधुनिक अवतार 2026 के बाद लाने की उम्मीद है,

क्योंकि खबर है कि कंपनी 2025 तक पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश करने की तैयारी में है।

80’s की थी सबसे चहेती बाइक

जानकारी के लिए आपको बता दें कि Yamaha RX100 बाइक को 1985 में लॉन्च किया गया था

और उस समय यह 98cc वाली टू-स्ट्रोक एयर कूल्ड इंजन के साथ आती थी।

इस बाइक की खासियत थी कि यह महज 7 सेकेंड में 100 की स्पीड पकड़ सकती थी।

इस स्पीड के साथ इस बाइक ने आते ही बाजार में धमाल मचा दिया था।

इस वजह से बाइक को वापस लाना कंपनी के लिए एक चुनौती भी होगी।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...