Royal Enfield Bullet भी थर-थर कांपेगी! अगले महीने आ रही ऐसी धांसू बाइक, इतनी होगी कीमत

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Royal Enfield Bullet भी थर-थर कांपेगी! अगले महीने आ रही ऐसी धांसू बाइक, इतनी होगी कीमत

royal enfield bullet: रॉयल एनफील्ड ने हाल ही में गोवा में हुए राइडर मेनिया इवेंट में सुपर

मीटियर 650 को शोकेस किया था. इससे पहले सुपर मीटियर 650 ने EICMA 2022 में ग्लोबल डेब्यू किया था

- Advertisement -
- Advertisement -

और सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था. अब, कंपनी अगले महीने यानी जनवरी 2023 में भारत में इस पावरफुल

क्रूजर को लॉन्च करने के लिए तैयार है. जनवरी में इसकी कीमतों का ऐलान किया जाना है.

आगामी रॉयल एनफील्ड सुपर मीटियर 650 भारत में कंपनी की प्रमुख पेशकश होगी.

यह बुलेट और क्लासिक सहित रॉयल एनफील्ड की सभी मोटरसाइकिलों से ऊपर होगी.

इसकी एक्स-शोरूम कीमत 3.50 लाख रुपये के आसपास होने की उम्मीद है.

लॉन्च होने पर यह देश में बिक रही कंपनी की सबसे महंगी मोटरसाइकिल होगी.

सुपर मीटियर 650 में वही 650सीसी पैरेलल-ट्विन इंजन होगा,

जो इंटरसेप्टर 650 और कॉन्टिनेंटल जीटी 650 में पहले से ही दिया जाता है.

हालांकि, इसकी क्रूजर कैरेक्टरिस्टिक्स को देखते हुए इंजन को थोड़ा रि-ट्यून किया गया है.सुपर मीटियर में यह 650cc

पैरेलल-ट्विन, एयर और ऑयल-कूल्ड इंजन 47 बीएचपी पावर और 52 एनएम टार्क जनरेट करेगा.

इसके इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. आगामी सुपर मीटियर 650 में 43 मिमी यूएसडी फ्रंट फोर्क

और पीछे एक मोनो-शॉक एब्जॉर्बर मिलता है. ब्रेकिंग के लिए यह

स्टैंडर्ड रूप में डुअल चैनल एबीएस के साथ आती है, इसके दोनों छोर पर डिस्क ब्रेक मिलते हैं.

फीचर्स की बात करें तो इस पावर क्रूजर को एक ट्विन-पॉड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है.

इसमें आरई का ट्रिपर नेविगेशन सिस्टम मिल सकता है, जिसे वैकल्पिक एक्सेसरी के रूप में भी बेचा जा सकता है.

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...