Reservation: 17 निगम, 200 नगर पालिका और 545 नगर पंचायत की आरक्षण सूची जारी

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Reservation: 17 निगम, 200 नगर पालिका और 545 नगर पंचायत की आरक्षण सूची जारी

reservation: यूपी में 762 नगर निकाय को लेकर होने वाले चुनाव को लेकर मेयर और अध्यक्ष पक्षों के लिए

आरक्षण सूची जारी कर दी गई है। जिसमें 17 नगर निगम, 200 नगर पालिका और

- Advertisement -
- Advertisement -

545 नगर पंचायत चेयरमैनों की सूची शामिल है। यूपी सरकार के

नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने सोमवार शाम को प्रेस कान्फ्रेंस करके यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 17 नगर निगम में दो सीट अनुसूचित जाति, दो अनुसूचित जनजाति, चार पिछड़ा वर्ग,

दो अनारक्षित और आठ सीटें सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित की गई हैं। इसी तरह 200 नगर पालिका के लिए

40 सीटें महिला, 27 एससी वर्ग, 54 ओबीसी और 79 सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित की गई है।

545 नगर पंचायत चेयरमैनों के लिए 147 पिछड़ा वर्ग, 49 पिछड़ा वर्ग महिला, 98 पिछड़ा वर्ग अन्य और

107 सामान्य के लिए सीट आरक्षित की गई है। एके शर्मा ने बताया कि आरक्षण सूची को लेकर

आपत्ति सात दिन के भीतर दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी।

उन्होंने बताया कि आगरा नगर निगम के लिए अनुसूचित जाति महिला, झांसी नगर निगम पर अनुसूचित जाति,

मथुरा-वृंदावन के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग, महिला, अलीगढ़ के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, मेरठ के लिए

अन्य पिछड़ा वर्ग, प्रयागराज के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग, अयोध्या के लिए महिला, सहारनपुर में महिला,

मुरादाबाद में महिला, फिरोजाबाद, गाजियाबाद, लखनऊ, कानपुर,

गोरखपुर, वाराणसी, बरेली और शाहजहांपुर की सीट अनारक्षित रखी गई है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

IGRS जनसुनवाई में पुलिस का शानदार प्रदर्शन,लगातार तीसरी बार प्रदेश में प्रथम स्थान

IGRS जनसुनवाई में पुलिस का शानदार प्रदर्शन,लगातार तीसरी बार...

Death:नाबादान के नाले में डूबने से दो सगे मासूमों की दर्दनाक मौत,गांव में मातम

Death:नाबादान के नाले में डूबने से दो सगे मासूमों...

Election: खड्डा बार एसोसिएशन चुनाव संपन्न, अमियमय मालवीय बने अध्यक्ष

Election: खड्डा बार एसोसिएशन चुनाव संपन्न, अमियमय मालवीय बने...